भाजपा ने न्याय पखवाड़ा के तहत चलाया तालाब स्वच्छता अभियान, सुपेला भेलवा तालाब एवं नेहरू नगर तालाब के आस पास की गई सफाई

IMG-20220418-WA0702.jpg


भिलाईनगर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं प्रदेश संयोजक स्वच्छ भारत अभियान के शंभू गुप्ता के निर्देशानुसार सामाजिक न्याय पखवाड़ा पूरे प्रदेश में 7 से 20 अप्रैल तक उक्त कार्य योजना को संचालित किया जा रहा है । इसी तारतम्य में 18 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला सुपेला मंडल में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय के मार्गदर्शन में तथा भाजपा भिलाई स्वच्छता प्रकल्प के संयोजक विनोद देवांगन के नेतृत्व में सुपेला मंडल के भेलवा तालाब नेहरू नगर तालाब के आसपास के एरिया में सफाई अभियान चलाया गया। एवं स्वच्छता कर्मियों को गमछा व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।


उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश पांडेय प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ से डॉ रतन तिवारी सुपेला भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जिला कार्यालय मंत्री मनोज तिवारी मंडल अध्यक्ष विजय जयसवाल स्वच्छता प्रकोष्ठ के संयोजक विनोद देवांगन पार्षद चंद्रकला बांधे, जयप्रकाश यादव, मुकेश अग्रवाल,अरुण श्याम कुमार,उत्तम साहू, सुनील शर्मा, मुरलीधर गुल्हने, अशोक जैन, महेंद्र प्रताप सिंह किसान मोर्चा से प्रदीप साहू, श्रीरंगे जी ठाकुर एवं सुपेला और नेहरू नगर के वरिष्ठ नागरिकगण सहित स्वच्छता प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।


scroll to top