पुलिस की कार्रवाई पर सांसद विजय बघेल, विधायक भसीन और भाजपाइयों ने उठाए सवाल, पार्षद सत्यादेवी जायसवाल के पुत्रों पर की गई है एकपक्षीय कार्रवाई, जताया विरोध

bjp4.jpg


भिलाईनगर। भाजपा पार्षद सत्यादेवी जायसवाल के पुत्रों के खिलाफ पुलिस द्वारा एकपक्षीय कार्रवाई की गई है। पुलिस ने पार्षद जायसवाल के परिजन के साथ न्याय नहीं किया है। यह ठीक नहीं है। न्याय, कानून सबके लिए एक बराबर है। झूठे आरोप में फंसाया गया है। धारा हटाई जाए और निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।
ये कहना है कि दुर्ग सांसद विजय बघेल का। दरअसल, सांसद विजय बघेल आज सीएसपी छावनी दफ्तर पहुंचे। उनके साथ विधायक विद्यारतन भसीन, भाजपा नेता राकेश पांडेय समेत अन्य मौजूद थे। सभी अपना विरोध दर्ज कराया। कहा, ये कार्रवाई गलत हुई है। सांसद, विधायक व भाजपाइयों की ओर से ज्ञापन दिया गया। जिस पर सीएसपी कौशलेंद्र पटेल ने आश्वास्त किया है कि वे निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि अगर एक पक्षीय कार्रवाई की गई तो फिर रोड की लड़ाई लड़ी जाएगी। विदित हो कि छावनी पुलिस वार्ड 30 प्रगति नगर कैंप वन से पार्षद सत्या जयसवाल के दो बेटे शिव कुमार और अशोक कुमार के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया था। जिसमें धारा 294 323 34 452 506 के तहत केस दर्ज किया गया। वार्ड के प्रवीण त्रिपाठी ने दोनों के खिलाफ थाने में शिकायत की थी मगर पार्षद सत्या जसवाल आवेदन पर अपराध पंजीबद्ध नहीं किया। घटना 14 अप्रैल की है। प्रवीण के घर में करीब ही सड़क बनाई जा रही थी। इस वजह से पाइप लाइन में लीकेज सामने आया। इस बात को लेकर प्रवीण पार्षद जायसवाल से मिलने पहुंचा। इस दौरान करीब 6 फीट लंबी पाइप आवश्यकता थी ताकि सुधार कर सके। जायसवाल का कहना था कि वह स्वयं सुधार करवाएगी। इसी बात को लेकर उनके पुत्रों और प्रवीण के विवाद हुआ। रोड पर ही प्रवीण ने हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि, आक्रोश बढऩे पर अशोक ने प्रवीण की घर में घुसकर मारपीट की। जो कि यह सत्य घटना नहीं है।

सांसद विजय बघेल ने कहा, हाथापाई हुई वह रोड में हुई है। जिस पर समझौता किया जा सकता था। मगर घटना मे पार्षद पुत्रों को आरोपी बनाना गलत है। अगर शीघ्र ही एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी तो इसे रोड की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडे, मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, पार्षद गण दया सिंह, महेश वर्मा, पीयूष मिश्रा, पार्षद विनोद चेलक, संतोष मौर्या पूर्व सभापति श्याम सुंदर राव, मुकेश अग्रवाल भोला साहू शारदा गुप्ता गोपाल बिष्ट भागचंद जैन इंद्रजीत सिंह राजकुमार जयसवाल वीणा चंद्राकर,लक्ष्मी दिवाकर ईश्वरी नेताम सविता बंछोर नोहर वर्मा संजय सिंह विलास यादव हंसराज यादव रणजीत यादव मोहित गहलोत सूरज जयसवाल अशोक गुप्ता चंदन यादव रमेश चौधरी सत्यपाल पासवान अब्दुल नासिर पवन शर्मा कमलेश दुबे रजनीकांत पांडे नितिन जयसवाल पूर्व एल्डरमैन अशोक यादव अशोक जैन अरुण उपाध्याय विशालदीप नायर शिवा साहू विकास यादव निशु पांडे राजेश सिंह हंसराज पटेल शकुंतला साहू विनय चंद्राकर अशोक गुप्ता विनोद छाया पार्षद ईश्वरी नेताम नरेश नितिन जैस्वाल दिनेश जयसवाल इजराइल सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।


scroll to top