केन्द्रीय मंत्री गड़करी ने छत्तीसगढ़ को दी 9240 करोड़ के सड़कों की सौगात, पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने दी कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास - Steel City Online News Portal

केन्द्रीय मंत्री गड़करी ने छत्तीसगढ़ को दी 9240 करोड़ के सड़कों की सौगात, पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने दी कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास

gad.jpg


रायपुर। केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गढ़करी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के लिए कई सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके तहत प्रदेश में 9240 करोड़ की लागत से कुल 1017 किलोमीटर लम्बाई की 33 सड़क परियोजनाएं शामिल हैं। इस मौके पर उन्होंने पूरे हो चुके दो परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
रायपुर के पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने एनएच-43 में मध्यप्रदेश सीमा में मनेन्द्रगढ़ से सूरजपुर खण्ड में 379.16 करोड़ रुपए की लागत से 78.10 किलोमीटर लम्बाई में टू-लेन मय पेव्ड शोल्डर व एनएच-30 में मध्यप्रदेश सीमा चिल्पी से कवर्धा खण्ड में 291.05 करोड़ रुपए की लागत से 50.88 किलोमीटर लम्बाई में टू-लेन मय पेव्ड शोल्डर उन्नयन परियोजना का लोकार्पण किया।

साथ ही केन्द्रीय मंत्री गड़करी ने रायपुर के कचना-खम्हारडीह मार्ग में रायपुर-विशाखापत्तनम रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रेणुका सिंह भी शामिल हुई। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, छत्तीसगढ़ के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह सहित प्रदेश के मंत्री विधायक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम भूपेश बघेल
केन्द्रीय मंत्री इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

भारत माला परियोजना के रायपुर से धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत एनएच-130 में बिलासपुर-उरगा खण्ड में 1745.45 करोड़ रुपए की लागत से 70.20 किलोमीटर की लम्बाई में बनने वाली फोर-लेन सड़क।

एनएच-130 में उरगा-पत्थलगांव खण्ड में 2261.28 करोड़ रुपए की लागत से 87.55 किलोमीटर की लम्बाई में बनने वाली फोर-लेन सड़क।

एनएच-149बी में चांपा-कोरबा-कटघोरा खण्ड में 999.97 करोड़ रुपए से 38.20 किलोमीटर की लम्बाई में बनने वाली फोर-लेन सड़क।

एनएच-930 शेरपार से कोहका खण्ड में 278.97 करोड़ रुपए से 46.98 किलोमीटर लम्बाई में बनने वाली दो-लेन मय पेव्ड शोल्डर उन्नयन परियोजना।

एनएच-130ए में बिलासपुर से पोंडी मार्ग में चार बायपास, तखतपुर, मुंगेली, पंडरिया एवं पोंडी 351.19 करोड़ रुपए से 25.70 किलोमीटर की लम्बाई में बनने वाली दो-लेन मय पेव्ड शोल्डर उन्नयन परियोजना।

एनएच-343 में अंबिकापुर से रामानुजगंज-गढ़वा मार्ग के राजपुरीखुर्द से पाढ़ी खण्ड में 397.44 करोड़ रुपए से 49 किलोमीटर की लम्बाई में बनने वाली दो-लेन मय पेव्ड शोल्डर उन्नयन परियोजना।

एनएच-45 में केंवची से रतनपुर खण्ड के पैकेज-1 में 225.42 करोड़ रुपए से 35.34 किलोमीटर की लम्बाई में बनने वाली दो-चार-लेन मय पेव्ड शोल्डर उन्नयन परियोजना।

पैकेज-2 में 286 करोड़ रुपए की लागत से 42.60 किलोमीटर की लम्बाई में बनने वाली दो-चार-लेन मय पेव्ड शोल्डर उन्नयन परियोजना।

एनएच-930 में झलमला से शेरपार खण्ड में 222.86 करोड़ रुपए की लागत से 37.28 किलोमीटर की लम्बाई में बनने वाली दो-लेन मय पेव्ड शोल्डर उन्नयन परियोजना।

एनएच 130ए में मुंगेली से पोंडी खण्ड में 218.57 करोड़ रुपए की लागत से 42.27 किलोमीटर की लम्बाई में बनने वाली दो-लेन मय पेव्ड शोल्डर उन्नयन परियोजना।

एनएच-343 में अंबिकापुर से रामानुजगंज-गढ़वा मार्ग के बड़की महरी से रामानुजगंज खण्ड में 199.05 करोड़ रुपए की लागत से 29.43 किलोमीटर की लम्बाई में बनने वाली दो-लेन मय पेव्ड शोल्डर उन्नयन परियोजना


scroll to top