इस्पात नगरी मे हादसा – आंधी से पड़ोसी के घर की गिरी दीवार, बच्चे की मौत, माता-पिता घायल

unnamed.jpg


भिलाईनगर। गुरुवार रात को चली आंधी व बारिश से एक परिवार के घर की खुशियां लुट गई। तेज आंधी के कारण पड़ोसी के घर की दीवार गिरने से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं बच्चे माता-पिता घायल हो गए। घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बेटे की मौत से मां का हाल बेहाल है। घटना कैंप 1 प्रगति नगर की है।
मिली जानकारी के अनुसार कैंप-1 प्रगति नगर के दुर्गा मंदिर के पास यह हादसा हुआ। अशोक प्रजापति अपनी पत्नी निर्मला देवी प्रजापति और बेटे प्रियांशु प्रजापति (12) के साथ अपने घर के एक कमरे में सोया हुआ था। दूसरे कमरे में उसकी दोनों बेटियां सोई हुई थी। बताया जा रहा है कि अशोक अपने बेटे प्रियांशु के साथ पलंग पर सोया था। उसकी पत्नी निर्मला देवी प्रजापति जमीन पर बिस्तर बिछाकर सोई थी।


आंधी ने गिरी पैराफिट दीवार
रात को आंधी के कारण अशोक प्रजापति के पड़ोसी के तीसरे माले में टॉवर का पैराफिट दीवार इनके छत पर गिरी। ऊंचाई से गिरने के कारण सीट को तोड़ते हुए कमरे में सोए अशोक प्रजापति व उसके बेटे प्रियांशु प्रजापति के ऊपर गिरी। सिर पर गंभीर चोट लगने बच्चे की मौत हो गई वहीं अशोक प्रजापति को भी गहरी चोट आई है उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में उसकी पत्नी को भी मामूली चोट आई है। दूसरे कमरे में सो रही उसकी दोनों बेटियां सुरक्षित हैं। सूचना मिलने पर आज सुबह मौके पर छावनी पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि मृतक प्रियांशु प्रजापति कक्षा सातवीं का छात्र था। वो अपने दोनों बहनों से छोटा था। हादसे के बाद प्रियांशु की मां का बुरा हाल है।


scroll to top