मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में काला झंडा दिखाने से पहले ही पुलिस ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को लिया हिरासत में

janda.jpeg


भिलाईनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में काला झंडा दिखाने से पहले ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि, कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए घोषणा पत्र में किए हुए वादों को पूरा नहीं किया है, बेरोजग़ारी भत्ता एवं शराब पूर्ण बंदी जैसे वादों को पूर्ण करने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन था। नेहरु नगर चौक पर घेराबंदी कर राहुल परिहार प्रदेश सहप्रभारी (पॉलिसी एण्ड रिसर्च) रोहन सिंह सह प्रभारी(सोशल मीडिया), कंवरपाल सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (सोशल मीडिया), प्रशांत सिंह एवं ओमप्रकाश को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होने पर सपेला थाने से रिहा कर दिया गया।


scroll to top