सुबह-सुबह वार्ड में निकले दया सिंह, तत्काल किया समस्याओं का समाधान, लोगों ने बताई पानी की समस्या, मंगवा दिया दो टैंकर, अब सफाई के लिए मिलेंगे अतिरिक्त लेबर, जमीन पर बैठकर लोगों से की चर्चा, सुनी सबकी समस्या

IMG-20220424-WA0663.jpg


वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड के लोगों के बीच पहुंचे दया
नगर निगम प्रशासन के खिलाफ लोगों ने जताया विरोध
भिलाईनगर। भाजपा पार्षद दया सिंह के पास लोग जो भी समस्या लेकर आते हैं, उसका समाधान तत्काल हो जाता है। आज यह देखने को फिर से मिल गया। जब वे अपने निर्वाचित वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण पहुंचे। आज सुबह-सुबह दौरा करने और लोगों की समस्याओं को सुनने सीधे वार्ड पहुंचे। जनता के बीच रहने वाले दया सिंह को देख लोग उत्साहित हो जाते हैं। वार्ड के लोगों के साथ जमीन पर ही बैठकर समस्या सुनी। वार्ड में अधिकांश जगहों पर पेयजल संकट की स्थिति है। ऐसे में लोगों ने बताया कि, भीषण गर्मी आने वाली है। नगर निगम भिलाई द्वारा सप्लाई होने वाले पानी से आपूर्ति नहीं होती।

ऐसे में टैंकर और बोरवेल्स एक ही उपाय है। दया ने तत्काल निगम के अधिकारियों से समन्वय बनाकर दो पानी टैंकर का इंतजाम कराया। दया ने बताया कि, लोगों की समस्याओं का निपटाना मेरा काम नहीं, मेरा धर्म है। वार्ड के लोगों की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध हूं। निगम के अधिकारियों की ओर से लगातार उपेक्षा की जाती है। लेकिन अब ये वार्ड उपेक्षा का शिकार नहीं होगा। लोगों की हर समस्या का समाधान तत्काल होगा। दया ने बताया कि, वार्ड के कई मोहल्ले में सफाई की शिकायत कर रहे थे। सफाई मित्र नहीं पहुंचते हैं। दो-दो दिनों तक कचरा घर में ही पड़ा रहता है। ऐसे में तत्काल अधिकारी से बात करके सफाई कर्मियों की संख्या वार्ड के लिए बढ़ाया गया। वहीं सड़क, नाली के अलावा स्ट्रीट लाइट की समस्या लोगों ने बताई। जिसका समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा। पार्षद दया सिंह ने यादव पारा, सरकारी स्कूल, श्रीराम चौक की गली, बैगापारा और वार्ड-44 व 45 के बीच की गलियों में लोगों के साथ में भ्रमण किए। इस दौरान रमेश साहू, विनय, राकेश प्रसाद, विवेक कौशल, प्रशांत कुमार, आनंद सिंह समेत वार्डवासी मौजूद रहें।


हर परिवार के लिए सुख-दुख का साथी – दया
दया ने बताया कि, वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण मेरा घर है। वहां रहने वाले हरेक सदस्य मेरा परिवार। मैं इनके हर सुख-दुख का साथी हूं। वार्ड में अगर किसी बेटी के घर में शादी होती है तो उसके लिए जरूरी इंतजाम करने की जवाबदेरी हमारी है। शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। वार्ड को शहर का सबसे बेस्ट वार्ड बनाने का जिम्मा हमारा है।


scroll to top