1 मई को निगम कर्मचारियों के हित में निगम में गांधी जी की प्रतिमा के सामने बोरे बासी खाकर रिकेश सेन करेंगे सत्या ग्रह आंदोलन.. मामला योग्यता के विपरीत सभी विभाग में प्रभारी अधिकारी बनाने का….

IMG-20220430-WA0693.jpg

भिलाईनगर 30 अप्रैल 2022:- 1 मई को निगम कर्मचारियों के हित में निगम में गांधी जी की प्रतिमा के सामने बोरे बासी खाकर रिकेश सेन करेंगे सत्या ग्रह आंदोलन.. मामला योग्यता के विपरीत सभी विभाग में प्रभारी अधिकारी बनाने का….नगरपालिक निगम भिलाई में लगातार जूनियर कर्मचारियों को बड़े अधिकारी का प्रभार दिया जा रहा है।निगम में कुछ बड़े अधिकारी है जो छोटे कर्मचारियों को प्रभार देकर उनसे भ्रष्टाचार करा रहे है।जिसकी शिकायत कुछ दिन पहले रिकेश सेन ने एक मामले में की थी।जिसमे डाटा एंट्री आपरेटर को ही सह राजस्व अधिकारी बना दिया गया।ऐसे ही अन्य विभागों में भी भ्रष्टाचार करने छोटे कर्मचारियों को अधिकारी बना दिया जा रहा है।जबकि निगम आयुक्त को तब ही अधिकार है।प्रभार देने का जब निगम के पास उक्त योग्य का अधिकारी ना हो।लेकिन लगातार भिलाई निगम में भ्रष्टाचार करने यह खेल खेला जा रहा है।रिकेश सेन ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है ।कि निगम में आयुक्त के कई आदेश को निगम के बड़े अधिकारी नही मानते।आयुक्त भी उनके खिलाफ कार्यवाही नही कर पाते क्योकि वह सभी बड़े अधिकारी आयुक्त को विभागीय मंत्री का धोस दिखाते है।अभी निगम कर्मचारियों में उक्त अधिकारियों के आदेश को मानना जरूरी हो जाता है क्योंकि ऐसा लगता है कि निगम का सुपरकमिशनर यह ही बड़े अधिकारी है।लगातार निगम के कर्मचारी को उनका हक नही मिल पा रहा है ।रिकेश सेन पूर्व नेताप्रतिपक्ष ने कहा कि मेरी शिकायत निगम आयुक्त से लेकर संचालक तक की जा चुकी है।अब मुझे उम्मीद है कि 1 मई को सुबह 11 बजे निगम में गाँधी जी की प्रतिमा के सामने बोरे बासी खाकर सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत कर मुख्यमंत्री के नाम निगम कर्मचारियों की यथास्थिति बताकर शिकायत पत्र दिया जाएगा।महोदय से निवेदन किया जाएगा कि निगम के मजदूर,कर्मचारियों, अधिकारियों को मानसिक पीड़ा से दूर किया जाये।साथ मे जिस कर्मचारियों, अधिकारियों का जो मूलपद है।उसमें ही उनको निगम की जिम्मेदारी दिया जाय।अगर इस शिकायत के बाद भी सुनवाई नही होती है।तो विभागीय मंत्री,और मुख्यमंत्री के सामने भी बोरे बासी खाकर सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा।


scroll to top