श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमरत्न सम्मान समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन सम्पन्न, स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था का आयोजन

2-scaled.jpg


भिलाईनगर। अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस एवं सुप्रसिद्ध पाश्र्व गायक मन्ना डे की जयंती के अवसर पर स्मृति गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित द्वारा वन्दे मातरम् उद्यान स्मृति नगर में श्रम रत्न सम्मान समारोह एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में स्मृति नगर के ऐसे सयंत्र कर्मी जो 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं ऐसे 58 बुजुर्गों श्रम रत्न सम्मान से नवाजा गया और उन्हें शॉल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। एवं संगीत की महफि़ल में अंचल के सुप्रसिद्ध कलाकार एन्थोनी फ्रांसिस और उनके साथियों ने मन्ना डे और अन्य पुराने गायकों के गीतों से समां बाँध दिया।

संस्था के अध्यक्ष राजीव चौबे ने कहा की कि 80 वर्ष की उम्र पार कर गए श्रम वीरों का सम्मान करना हमारे लिए गर्व का विषय है क्यों कि ये वो पुरोधा हैं जो देश के अलग अलग कोनों से आये और अपने जन्म स्थान से कोसों दूर एक लघु भारत का निर्माण किया और भिलाई इस्पात सयंत्र को आकार दिया इनके अथक श्रम से न सिर्फ इस्पात सयंत्र बल्कि भिलाई शहर ने अपनी अंतर्राष्ट्रीय पहचान बनाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने कहा भिलाई शहर श्रमिकों का शहर है मैं स्वयं इस्पात सयंत्र का कर्मी रहा हूँ अत: ये सम्मान मेरी बिरादरी का सम्मान है और इस गरिमामयी कार्यक्रम के आयोजन के लिए संस्था के अध्यक्ष राजीव चौबे और उनका संचालक मंडल बधाई का पात्र हैं। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष वाई एल नरसिम्हम एवं संचालक गण के वी वी पिल्लई , संदीप चौधरी , संदीप रामटेके , राजेंद्र सिंह कलसी , सुरेंद्र सिंह , श्रीमती लक्ष्मी चटर्जी और सुआरती अरोरा सहित बड़ी संख्या में स्मृति नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन शैलेन्द्र दुबे ने किया।


scroll to top