संतोष मलिक उडिय़ा समाज के दुर्ग जिला अध्यक्ष बने

malik1.jpg


भिलाईनगर। अखिल भारतीय उडिय़ा समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र नाग ने दुर्ग जिला अध्यक्ष पद पर युवा पत्रकार संतोष मलिक को नियुक्त किया है। मलिक के नियुक्ति से समाज में हर्ष का माहौल है। युवा पत्रकार संतोष मलिक को अखिल भारतीय उडिय़ा समाज का दुर्ग जिला अध्यक्ष बनने पर समाज के लोगों के साथ-साथ पत्रकार बिरादरी ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। बधाई देने वालों में न्यु प्रेस क्लब के अध्यक्ष भावना पाण्डेय, योगेश कुमार, सुधीर सिंह, आलोक तिवारी, अशोक पण्डा, प्रवीण शर्मा, राजेश अग्रवाल, अभय जवादे, संतोष मिश्रा, रवि शर्मा, राजेन्द्र गोस्वामी, डी.के.साहू, जे.एम.ताण्डी, चन्द्रकांत, संगीता मिश्रा, बहादूर खान, खिलावन सिंह चौहान, रमेश भगत के अलावा उडिय़ा समाज से रतन ताण्डी, गणेश, रवि, विक्की, भूपेन्द्र प्रमुख रूप से शामिल हैं।


scroll to top