हरदीबाजार पुलिस द्वारा अवैध रूप से कोयला चोरी कर डंम्प कर रखे 25 टन कोयला कीमती लगभग 50,000 रू. को किया जप्त - Steel City Online News Portal

हरदीबाजार पुलिस द्वारा अवैध रूप से कोयला चोरी कर डंम्प कर रखे 25 टन कोयला कीमती लगभग 50,000 रू. को किया जप्त

IMG-20220504-WA0254.jpg


कोरबा। भोजराम पटेल पुलिस अधीक्षक, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोरबा, सुश्री लितेष सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक, दर्री के मार्गदर्षन में चौकी हरदीबाजार क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से कोयला उत्खनन कर चोरी करने वालों पर हरदीबाजार पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में 02 मई 2022 की रात्रि सूचना मिली कि कुछ लोग गेवरा खदान से कोयला उत्खनन कर चोरी कर परिवहन कर ले जाने के लिए ग्राम भठोरा में रोड किनारे डम्प कर रख रहे हैं। सूचना पर पुलिस पार्टी ग्राम भठोरा सूचना स्थल की ओर रवाना हुए जैसे ही पुलिस पार्टी सूचना स्थल के पास पहुंचे तो पुलिस पार्टी को देखकर कोयला चोरी करने वाले लोग भाग गये। ग्राम भठोरा में रोड किनारे डम्प कर रखे लगभग 25 टन कोयला कीमती लगभग 50,000/- रूपये को 102 जा.फौ. के तहत जप्त किया गया। प्रकरण में आगे की कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को सुपुर्द किया गया है।


scroll to top