छ.ग. के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव अपने दौरे के पहले दिन मां दंतेश्वरी माता के मंदीर पहूंचकर पूजा अर्चना कर किया शुरूआत, उसके बाद निरीक्षण करने पहुंचे जिला चिकित्सालय - Steel City Online News Portal

छ.ग. के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव अपने दौरे के पहले दिन मां दंतेश्वरी माता के मंदीर पहूंचकर पूजा अर्चना कर किया शुरूआत, उसके बाद निरीक्षण करने पहुंचे जिला चिकित्सालय

IMG-20220504-WA0003.jpg


दंतेवाड़ा। आज प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव के जनसंपर्क और विभागीय समीक्षा बैठक के पहले दिन के दौरे की शुरुआत सर्वप्रथम दंतेवाड़ा पहुंचकर दंतेश्वरी मंदिर में माता के दर्शन किए एवं मंदिर परिसर में प्रसाद की थाली विक्रय करने वाली महिलाओं से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। साथ ही दंतेवाड़ा में युवा कांग्रेस और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा किए गए स्वागत सत्कार हेतु उनका ह्रदय से आभार व्यक्त किया। उसके उपरांत दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल पहुंच कर वहां के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और चिकित्सालय परिसर में मौजूद मरीजों से बातचीत कर उनका कुशल क्षेम जाना। अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और उनकी एक्सपायरी डेट के बारे में भी मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों से जानकारी प्राप्त किए।



scroll to top