पार्षद वशिष्ठ मिश्रा की पहल पर पुलिस ने बनाई ग्रीन कॉरिडोर, मरीज अनिल शुक्ला को 40 मिनट में सेक्टर 9 अस्पताल से पहुँचाया रायपुर

Wh.jpeg


भिलाईनगर। आज एक बार फिर ग्रीन कॉरिडोर की वजह से भिलाई के एक मरीज की जान बची। सेक्टर-9 अस्पताल से रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर अस्पताल महज 40 मिनट में मरीज को शिफ्ट किया गया। अब उपचार भी शुरू हो गया है। यह सब पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा के पुलिस के साथ किए बेहतर समन्वय से हो पाया। दरअसल, स्मृति नगर के रहने वाले बीएसपी कर्मी अनिल कुमार शुक्ला की तबीयत 4 मई की शाम को खराब हुई। परिजन उन्हें तत्काल सेक्टर-9 अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार शुरू हुआ। 5 मई को दोपहर शुक्ला की तबीयत ज्यादा खराब हुई। डॉक्टरों ने उन्हें रामकृष्ण केयर अस्पताल रेफर के लिए रिकमंड किया। ताकि, बेहतर उपचार हो सके। परिजनों ने तत्काल पार्षद मिश्रा से चर्चा की।

उन्हें बताया कि, मरीज को जल्द से जल्द रामकृष्ण अस्पताल रेफर करना है। चूंकि, कुम्हारी ब्रिज आज से 15 जून तक बंद भी है। ऐसे में तय समय में अस्पताल पहुंचाने की एक बड़ी चुनौती थी। इस चुनौती को देखते हुए पार्षद वशिष्ठ ने तत्काल ट्रैफिक डीएसपी से चर्चा की और उनसे ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए निवेदन किया। ट्रैफिक डीएसपी ने तत्काल उच्च अधिकारियों से चर्चा कर इसकी अनुमति दी और एक हाइवे पेट्रोलिंग को इस कार्य के लिए लगाया गया। वेंटीलेटरयुक्त एंबुलेंस रायपुर से 4.20 बजे सेक्टर-9 पहुंची। शाम 5.10 बजे वेंटीलेट कर मरीज को एंबुलेंस में लाकर शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की। 5.50 बजे एंबुलेंस मरीज अनिल शुक्ला को लेकर रायपुर पहुंच गई। उपचार भी शुरू हो चुका है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन और पार्षद वशिष्ठ के प्रति आभार व्यक्त किया है।


scroll to top