मातृत्व दिवस पर पार्षद रिकेश सेन की बड़ी पहल, वार्ड की जिस भी मजदूर की बेटी की शादी होगी उसे रिकेश सेन देंगे नि:शुल्क घरेलू गैस कनेक्शन, रिकेश सेन की पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर घरेलू गैस कनेक्शन की यह दूसरी योजना - Steel City Online News Portal

मातृत्व दिवस पर पार्षद रिकेश सेन की बड़ी पहल, वार्ड की जिस भी मजदूर की बेटी की शादी होगी उसे रिकेश सेन देंगे नि:शुल्क घरेलू गैस कनेक्शन, रिकेश सेन की पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर घरेलू गैस कनेक्शन की यह दूसरी योजना

IMG-20220508-WA0200.jpg

भिलाईनगर। रिकेश सेन पार्षद एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम भिलाई ने आज पंडित दीनदयाल उपध्याय जी के नामकरण से दूसरी घरेलू गैस योजना चालू की। इस गैस योजना के अंर्तगत वार्ड 26 रामनगर के उन निवासरत मजदूरों को लाभ मिलेगा जो मजदूरी करते है और जिनकी बेटी की शादी होगी। उन्हें घरेलू गैस योजना का लाभ मिलेगा। रिकेश सेन ने इस योजना के बारे में बताया कि मेरे वार्ड की बेटी जहाँ भी ससुराल जाए अगर उस घर मे गैस ना हो तो उसे इस गैस कनेक्शन के माध्यम से राहत मिल सके। रिकेश सेन ने बताया कि उनकी यह दूसरी योजना है। पहली योजना के अंर्तगत उन सभी वार्ड के निवासी जो आज भी चूल्हे में खाना बनाते ह और जिन्हें उज्जवला गैस का लाभ नहीं मिल पाया है।

ऐसे 154 लोगों का आवेदन आया है जिनको गैस कनेक्शन देने की शुरुआत डॉक्टर रमन सिंह के हाथों 6 अप्रैल पार्टी के स्थापना दिवस के दिन शुरुआत हो गई जिसके तहत लगातार गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। अब आज पंडित दीनदयाल उपध्याय के नाम से ही दूरी योजना का शुभारंभ बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेशप्रभारी माननीया श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी, सहप्रभारी नवीन, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव शाय , पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक , बीजेपी प्रदेश संगठन मंत्री पवन शाय , प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ,पूर्वमंत्री महेश गागड़ा ,पूर्व युवा मौर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह, पूर्व मंत्री लता उसेंडी ,गौरी शंकर श्रीवास प्रदेश उपध्यक्ष किसान मोर्चा जी के करकमलों से दो नवविवाहितो को देकर शुभारंभ किया गया।

इस पर श्रीमती डी.पुरंदेश्वरी जी ने रिकेश सेन की तारीफ करते हुए कहा कि रिकेश बहुत अच्छा कार्य कर रहे है। निश्चित रूप से इनका प्रयास सफल है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह जी ने कहा रिकेश की कार्य शैली एक अच्छे जनप्रतिनिधियों की पहचान है। रिकेश सेन का यह पहला अच्छा प्रयास नहीं। इससे पहले भी रिकेश ने कई रचनात्मक और सामाजिक कार्यक्रम किये है।सेन समाज को भी रिकेश एक नई दिशा देने का काम कर रहे है। धरमलाल कौशिक ने कहा रिकेश की कार्यशैली बहुत ही अदभुत है। छोटे से पद पर इतना अच्छा कार्य करते है। रिकेश को भगवान इतनी शक्ति दे कि रिकेश और बढ़ चढ़कर अच्छा कार्य करें। प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने रिकेश को और वार्डवासियों को शुभकामनाएं दी।


scroll to top