पुलिस थाना गैंदाटोला के द्वारा नशे के विरूद्व चलाया जा रहा निजात अभियान, निजात अभियान के संबंध में ग्राम सागर के मितानिनों व ग्राम वासियों को किया गया जागरूक

IMG-20220509-WA0260.jpg


राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अम्बागढ़ चौकी अर्जुन कुमार कुर्रे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गैंदाटोला निरीक्षक अमृत लाल साहू के नेतृत्व में आज के निजात कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित पद्मश्री फुलबासन बाई द्वारा नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सागर के मितानिनों एवं ग्राम वासियों को संबोधित करते हुये निजात अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुये ग्राम वासियों को नशा उन्मूलन जागरूकता के तहत ड्रग्स /नारकोटिक्स, नशीला पदार्थ, सीरिंज,नशीले टेबलेट उपयोग न करने के लिये जागरूक किया गया व कोई भी गांजा, ड्रग्स, अफीम, उपयोग करने वाले व्यक्ति की जानकारी मिलती है तो पुलिस को सहयोग करने आग्रह किया गया इसी दौरान सायबर क्राइम , एटीएम फ्राड, की जानकारी, विधिक जानकारी,पॉक्सो एक्ट (अभिव्यक्ति एप्प ) के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए समझाया गया। उपस्थित ग्राम वासियों ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की, इसी तारतम्य में गैंदाटोला पुलिस द्वारा क्षेत्र के गांव गांव में जाकर, दीवालो में पेंट- फ्लेक्स के माध्यम से “निजात अभियान” के अंतर्गत आम लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।


scroll to top