थाना साल्हेवारा पुलिस द्वारा किया गया निजात व अभिव्यक्ति कार्यक्रम... सप्ताहिक बाजार साल्हेवारा में नशा पान से बचने लोगों को किया गया जागरूक - Steel City Online News Portal

थाना साल्हेवारा पुलिस द्वारा किया गया निजात व अभिव्यक्ति कार्यक्रम… सप्ताहिक बाजार साल्हेवारा में नशा पान से बचने लोगों को किया गया जागरूक

IMG-20220510-WA0219.jpg


राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन में नारकोटिक्स ड्रग्स के खिलाफ चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत आज 10 मई 2022 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयप्रकाश बढ़ई व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गण्डई प्रशांत खाण्डे के निर्देशन पर थाना साल्हेवारा क्षेत्र मे थाना प्रभारी निरी. विकास बघेल सउनि. चेतन नेताम प्र.आर. 447 झगरू राम बंधे, आर. 1497 कृष्णा कुमार, आर. 1660 विनोद देवांगन।

आरक्षक 1519 धनेश्वर बंजारे, आरक्षक 1199 भुवन वर्मा एवं हमराह स्टॉफ के द्वारा सप्ताहिक हाट बाज़ार साल्हेवारा मे निजात अभियान के तहत सप्ताहिक बाजार मे बैनर पोस्टर लगाकर सुदूर वनांचल क्षेत्र एवं आसपास से आए ग्रामीणजनों एवं बाजार करने आए युवाओ, बच्चो को नशीली पदार्थ गांजा, नशीला टेबलेट सिरप सुलेशन आदि खतरनाक नशा का उपयोग न करने व इनसे होने वाले दुष्परिणामो के संबंध में बताकर जनजागरूकता कार्यक्रम किया गया। बाजार करने आए ग्रामीणों युवाओं बच्चे बहु प्रतिष्ठित लोग महिलाएं बहुत अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को गम्भीरता से सुने एवं निजात अभियान के अलावा प्रदेश में चलाये जा रहे अभिव्यक्ति मोबाईल एप के संबंध में भी अवगत कराया गया साथ ही फ्राड कॉल से होने वाले धोखाधड़ी के संबंध में अवगत कराया गया। इस अभियान को साप्ताहिक बाजार करने आए ग्रामीणों के द्वारा काफी सराहना किये।


scroll to top