भिलाई नागरिक बैंक के पदाधिकारियों का 18 को होगा चुनाव

HINDIcopy.jpg

भिलाईनगर। भिलाई नागरिक सहकारी बैंक के संचालक मंडल का चुनाव निर्विरोध हो गया है। सामान्य वर्ग के 7 पदों के लिए संतोष कुमार, सीमांचल बेहरा, सुरेश देवांगन, साजिद हुसैन, जितेंद्र उपाध्याय, सुशील कुमार कटियार और वीसी यादव ने नामांकन दाखिल किया था। निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन फार्म की जांच की। सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। इसके बाद सामान्य सभा की बैठक में इन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पदाधिकारियों का चुनाव 18 मई को संचालक मंडल की बैठक में संपन्न होगा। चुनाव में सामान्य वर्ग से 7 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग से एक पद, सामान्य महिला वर्ग से एक पद, अनुसूचित जाति महिला वर्ग से एक पद का निर्वाचन होना था। अन्य पिछड़ा वर्ग से पोषण लाल वर्मा ने नामांकन दाखिल किया था। चुनाव में निर्वाचन अधिकारी द्वारा पोषण लाल वर्मा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सामान्य महिला वर्ग से प्रगति सिंह ने नामांकन दाखिल किया था।

ये भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गईं। इसी प्रकार अनुसूचित जाति महिला वर्ग से अमृता बंजारे ने नामांकन दाखिल किया थाए निर्वाचन अधिकारी ने इन्हें भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। इस प्रकार सामान्य वर्ग से सातए सामान्य महिला वर्ग से एक अन्यए पिछड़ा वर्ग से एकए अनुसूचित जाति महिला वर्ग से एक पद पर संचालक मंडल सदस्य का निर्वाचन संपन्न। निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार बनज द्वारा चुनाव संपन्न कराकर निर्वाचित समस्त संचालक मंडल सदस्यों को प्रारूप-22 के अंतर्गत निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस प्रकार कुल 10 पदों पर निर्वाचन संपन्न हुआ। गुरुवार की साधारण सभा की बैठक में सभी नवनिर्वाचित प्रत्यायुक्तो ने चुने गए संचालक मंडल का स्वागत किया। इस अवसर पर बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेश सिंह एवं बैंक के कर्मचारी उपस्थित थे।


scroll to top