रोहित पंडा का अंतर्राष्ट्रीय ऑलंपियाड हेतु चयन… रोहित ने बढ़ाया प्रदेश का मान, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ायेंगे भारत की शान

6.jpg

भिलाईनगर। संयंत्र के विद्युत संगठन के भारी अनुरक्षण विद्युत विभाग के उपमहाप्रबंधक रंजन कुमार पंडा एवं गृहणी श्रीमती रूपाली पंडा के सुपुत्र रोहित पंडा ने जीवविज्ञान विषय में अंतर्राष्ट्रीय ऑलंपियाड में चयनित होकर भिलाई सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम रौशन किया है। रोहित पंडा पूरे प्रदेश में इकलौते छात्र है जिन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जीवविज्ञान विषय में अंतर्राष्ट्रीय ऑलंपियाड में भारत का प्रतिनिधित्व करने की पात्रता हासिल की है। विदित हो कि इस हेतु प्रतिभागियों को चार स्तर के कड़ी परीक्षाओं से गुजर कर पांचवे स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय ऑलंपियाड हेतु क्वालीफाई करना होता है।


उल्लेखनीय है कि होमी भाभा विज्ञान षिक्षा केन्द्र, टीआईएफआर, मुबंई द्वारा भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, खगोलषास्त्र, जूनियर साइंस और गणित शास्त्र में ऑलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसके अंतर्गत भारत में चार स्तरों पर प्रतियोगिता आयोजित होती है। छात्र इन चार स्तरों को पार करने के पश्चात ही पांचवे स्तर के अंतर्राष्ट्रीय ऑलंपियाड हेतु चयनित होते है। इन चार स्तरों से गुजरकर रोहित पंडा ने जीवविज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय ऑलंपियाड में जाने की पात्रता हासिल की। विदित हो कि जीवविज्ञान के अंतर्राष्ट्रीय ऑलंपियाड प्रतियोगिता में पूरे भारत में सिर्फ चार छात्रों का चयन किया गया है जिसमें से छत्तीसगढ़ के छात्र रोहित पंडा ने अपना स्थान बनाया है। यह पूरे प्रदेष के लिए गौरव का विषय है। इस वर्ष 33वां इंटरनेषनल बॉयोलॉजी ऑलंपियाड 10 जुलाई, 18 जुलाई, 2022 के मध्य अरमेनिया के एरेवान शहर में आयोजित किया जा रहा है।


डीपीएस भिलाई के बारहवी में अध्यनरत रोहित पंडा प्रारंभ से ही मेधावी रहे है। इन्हें विज्ञान में विषेष अभिरूचि रही है। श्री रोहित पंडा ने इससे पूर्व इंडियन डिवीजन के साउथ-ईस्ट एषियन मैथेमैटिक्स ऑलंपियाड में सिल्वर मेडल जीतकर भिलाई का नाम रौषन किया है। इसके अतिरिक्त रोहित ने इंटरनेषनल इनफॉरमेटिक्स ऑलंपियाड में प्रथम स्थान प्राप्त कर हांगकांग जाने की पात्रता हासिल की। रोहित के इस उपलब्धि पर भिलाई बिरादरी के गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।,


scroll to top