गुना में 3 पुलिसवालों की गोली मारकर हत्या: हिरण मारकर ले जा रहे शिकारियों से जंगल में मुठभेड़, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर…शहीदों के परिवार को मिलेंगे 1-1 करोड़ ग्वालियर रेंज IG हटाये गये

Screenshot_20220514-171057_DainikBhaskar.jpg

गुना 14 मई 2022:- गुना के आरोन में शिकारियों और पुलिस से बीच हुई मुठभेड़ में नया खुलासा हुआ है। शिकारियों ने बारातियों के स्वागत के लिए काले हिरण और मोर का शिकार किया था। दरअसल पुलिस फायरिंग में मारे गए नौशाद की भतीजी का आज निकाह था। जिसमें मेहमानों को मीट परोसा जाना था। उसी के लिए शिकारियों ने काले हिरनों का शिकार किया था। रात में इन्हें लाते समय उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। जिसमें नौशाद नाम के आरोपी मारा गया। वहीं तीन पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक गिरफ्तारी नहीं बताई है।

सूत्र बता रहे है कि पुलिस ने करीब 13 लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं जंगल में बड़ी मुठभेड़ की खबर आ रही है घटना शनिवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शिकारी नौशाद मेवाती मारा गया है। SI राजकुमार जाटव के हाथ में गोली लगने के बाद भी उन्होंने कई राउंड फायर किए। घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। घटनास्थल पर देरी से पहुंचने पर ग्वालियर के IG अनिल शर्मा को हटा दिया गया है। मध्यप्रदेश सरकार ने तीनों पुलिसकर्मियों के परिवार को 1-1 करोड़ का मुआवजा देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपराधियों की पहचान हो गई है। पुलिस फोर्स को भेजा गया है। जवाबी एक्शन के लिए पुलिस को फ्री हैंड दिया गया है।SP राजीव कुमार मिश्रा का कहना है कि सगा बरखेड़ा की तरफ से बदमाशों के जाने की सूचना मिली थी। इनकी घेराबंदी के लिए 3-4 पुलिस टीम लगाई गई थीं। शहरोक के जंगल में 4-5 बाइक से बदमाश जाते हुए दिखे। पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की।पुलिस ने कुछ संदिग्धों को उठाया, कलेक्टर बोले- घर तोड़ेंगे

पुलिस ने धरपकड़ में 10 से ज्यादा संदिग्धों को उठाया है। बजरंगगढ़ थाने से पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग हो रही है। SP खुद बजरंगगढ़ थाने में मौजूद हैं और टीम को लीड कर रहे हैं। लगभग 10 थानों की पुलिस और 100 के लगभग पुलिसकर्मी धरपकड़ में लगे हैं। कलेक्टर ने कहा कि पुलिस तो अपनी कार्रवाई करेगी ही। प्रशासन भी उनके अवैध निर्माण और कार्यों की जानकारी निकाल रहा है। अवैध निर्माण को बुलडोजर से जमींदोज किया जायेगा शहीदों के अंतिम संस्कार में शामिल जिलों के प्रभारी मंत्री

इसमें सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शिकारियों के पास से पांच हिरण और एक मोर के अवशेष जब्त किए हैं। अंतिम संस्कार के लिए शहीद SI राजकुमार जाटव का शव अशोकनगर रवाना किया गया। आरक्षक संतराम मीना का शव श्योपुर भेज गया।पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, कलेक्टर फ्रैंक नोबल ने अस्पताल पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर पार्थिव शरीर रवाना कराए। आरक्षक नीरज भार्गव का अंतिम संस्कार गुना में ही किया जाएगा। शहीदों के अंतिम संस्कार में जिलों के प्रभारी मंत्री शामिल होंगे।:गृह मंत्री बोले- ऐसी कार्रवाई करेंगे, जो नजीर बनेगी

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमारे परिवार के तीन जांबाज सदस्यों की मौत हो गई। अपराधी कोई भी हो, पुलिस से बचकर जा नहीं सकते। कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सख्त से सख्त कार्रवाई हमलावरों पर की जाएगी। ऐसी कार्रवाई करेंगे, जो नजीर बनेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष बोले- गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह बोले- गुना की घटना दुखद है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वह पुलिस को ही नहीं छोड़ रहे। गुना की घटना के बाद तो गृह मंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।घटना के बाद जागती है शिवराज सरकार: कमलनाथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- आखिर शिवराज सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं? प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी लचर क्यों है? हर घटना के बाद जागना सरकार की आदत बन चुका है। घटना के दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिये सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।


scroll to top