रायपुर। निलंबित आईपीएस गुरजिन्दर पाल सिंह आज दोपहर में जेल से रिहा हो गये। गुरजिन्दर पाल सिंह पर आय से अधिक संपत्ति और राजद्रोह के मामले में वे पिछले 124 दिनों से जेल मे बंद थे। उल्लेखनीय है कि, आय से अधिक सम्पति मामले में 12 मई को हाई कोर्ट बिलासपुर ने उन्हें 50 हजार रूपये मुचलका पर सशर्त जमानत दी थी। आज उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। बता दें कि, आय से अधिक सम्पत्ति मामले में छत्तीसगढ़ की ईओडब्लु की टीम ने 11 जनवरी को उन्हें गुढग़ाँव से गिरफ्तार किया था।

