पार्षद जनदर्शन ब्रेकिंग:खुर्सीपार में दया सिंह का जनता दर्शन: राऊत पारा में दया के काम से खुश होकर लोगों ने खिलाया दूध-दही, बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद, तत्काल पानी की समस्या का कराया समाधान…..जनता दर्शन में लोगों को मिल रहा समस्याओं का समाधान…निगम के कार्यों से त्रस्त लोग पहुंच रहे दया को समस्या बताने…-वार्ड-44 के अलावा दूसरे वार्ड के लोग भी बता रहे दया को समस्या

IMG-20220515-WA0325.jpg

भिलाई नगर 15 मई 2022:- खुर्सीपार में दया सिंह का जनता दर्शन: राऊत पारा में दया के काम से खुश होकर लोगों ने खिलाया दूध-दही, बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद, तत्काल पानी की समस्या का कराया समाधान…..जनता दर्शन में लोगों को मिल रहा समस्याओं का समाधान…निगम के कार्यों से त्रस्त लोग पहुंच रहे दया को समस्या बताने…-वार्ड-44 के अलावा दूसरे वार्ड के लोग भी बता रहे दया को समस्या। खुर्सीपार वार्ड-44 लक्ष्मीनारायण वार्ड का राऊत पारा। पार्षद दया सिंह अपने समर्थकों के साथ यहां पहुंचते हैं। अपनी चौपाल लगाते हैं, जिसका नाम उन्होंने जनता दर्शन रखा है। आज सुबह-सुबह राऊतपारा में दया सिंह ने चौपाल लगाया। जहां लोग दया सिंह की कार्यशैली से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने दूध-दही खिलाना शुरू कर दिया।

दया सिंह को कम से कम 1 लीटर का दूध पिलाया। महिलाओं ने कहा कि, चुनाव के बाद से जो काम आपने किया है वो किसी ने नहीं किया। दया सिंह ने सबकी बातें सुनकर कहा, मैं इस दूध का कर्ज हमेशा निभाऊंगा। ये मेरा वादा है। राऊतपारा की गोमती यादव और स्मृति यादव आधा-आधा किलो दूध लेकर पहुंच गई। उनका सम्मान रखने दया ने दूध के साथ दही भी पीया। जनता दर्शन में दया सिंह ने तत्काल कैंसर पीड़ित को आर्थिक रूप से मदद की। इसके अलावा बेटियों की शादी के लिए मोहल्ले के 7 परिजन भी पहुंचे। उन्हें दया सिंह ने आर्थिक रूप से मदद पहुंचाई और कहा कि, वो आपकी बेटी नहीं, मेरी भी बेटी है। दया सिंह को वहां मौजूद लोगों ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू कराए गए गोबर खरीदी केंद्र बंद हो गया है। इसे दोबारा शुरू करना चाहिए। इस विषय पर दया सिंह ने कहा कि वे सभी लोगों के साथ में बैठक करेंगे। फिर आगे की रणनीति बनाएंगे। वार्ड के सुपरवाइजर से उन्होंने बात करते हुए कहा कि, वार्ड में जिनके घर भी शादी हो, वहां सफाई और टैंकर सबसे पहले पहुंचना चाहिए। दोनों टाइम पानी शुरू कराने की मांग कुछ लोगों ने की। इस पर दया ने जलकार्य विभाग के अधिकारी संजय शर्मा से बात की है।


scroll to top