राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु एसपीएसबी मुक्केबाजी टीम में भिलाई इस्पात संयंत्र के तीन खिलाडिय़ों का चयन - Steel City Online News Portal

राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु एसपीएसबी मुक्केबाजी टीम में भिलाई इस्पात संयंत्र के तीन खिलाडिय़ों का चयन

8.jpg


भिलाईनगर। अत्यंत हर्ष का विषय है कि ऑल इण्डिया स्टील प्लांट स्पोर्टस बोर्ड मुक्केबाजी टीम बेल्लारी (कर्नाटक) में 20 से 26 मई, 2022 तक आयोजित होने वाली सब-जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग ले रही है। राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु एसपीएसबी मुक्केबाजी टीम में भिलाई इस्पात संयंत्र के तीन खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। इस प्रतियोगिता में निम्नलिखित खिलाड़ी भिलाई इस्पात संयंत्र टीम की ओर से सम्मिलित हो रहे हैं जिनके नाम इस प्रकार है:- गौरव कुमार भारती, 35 किलो वर्ग, ऋषभ राज, 37 किलो वर्ग, वाई उमेश, 43 किलो वर्ग। उपरोक्त चयनित खिलाड़ी दिनांक 18 मई, 2022 को बेल्लारी के लिए रवाना होगी।


scroll to top