थाना गंडई के ग्राम हरडंडा, बिरनपुर खुर्द में पुलिस द्वारा किया गया निजात, जागरूकता कार्यक्रम... नारकोटिक्स/ड्रग्स एवम अवैध नशे के खिलाफ एक अभियान.... नशीले पदार्थो को ना जि़न्दगी को हाँ.... पोस्टर / पाम्पलेट /फ्लेक्स / वाल पेंटिंग्स कर आमजन को किया जा रहा जागरूक - Steel City Online News Portal

थाना गंडई के ग्राम हरडंडा, बिरनपुर खुर्द में पुलिस द्वारा किया गया निजात, जागरूकता कार्यक्रम… नारकोटिक्स/ड्रग्स एवम अवैध नशे के खिलाफ एक अभियान…. नशीले पदार्थो को ना जि़न्दगी को हाँ…. पोस्टर / पाम्पलेट /फ्लेक्स / वाल पेंटिंग्स कर आमजन को किया जा रहा जागरूक

IMG-20220516-WA0253.jpg

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में नारकोटिक्स ड्रग्स एवम अवैध नशे के खिलाफ चलाये जा रहे निजात* अभियान के तहत OSD आई पी एस अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जयप्रकाश बढ़ई व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गण्डई प्रशांत खाण्डे के मार्गनिर्देशन पर थाना गंडई क्षेत्र मे थाना प्रभारी निरी. सनत सोनवानी के नेतृत्व में गंडई पुलिस के द्वारा थाना गंडई क्षेत्र में लगातार निजात अभियान चलाया जा रहा है जिसके तारतम्य में आज ग्राम हरडंडा, बिरनपुर खुर्द में पुलिस टीम के द्वारा ग्रामवासियों महिलाओं एवं स्कूली बच्चो, को नारकोटिक्स /ड्रग्स,(नशीली पदार्थ गांजा, टेबलेट, सिरप, सुलेशन) एवम अवैध नशा का उपयोग न करने व इनसे होने वाले दुष्परिणामो के संबंध में बताकर जनजागरूकता कार्यक्रम किया गया एवम अभिव्यक्ति ऐप के बारे में बताया गया साथ ही सायबर से संबंधित ठगी , धोखाधड़ी के संबंध में अवगत कराया गया एवम जागरूक रहने बताया गया । निजात अभियान के तहत थाना गंडई क्षेत्र में पोस्टर, पाम्पलेट एवम वाल पेंटिंग कर आमजन को नारकोटिक्स/ड्रग्स एवम अवैध नशे की खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान को ग्रामवासियो के द्वारा काफी सराहना किये।


scroll to top