जुआरियों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस की कार्यवाही, 7 आरोपियों से नगदी 1700 रूपये, 52 पत्ती ताश, 06 नग मोबाइल और 03 मोटरसाइकल जप्त - Steel City Online News Portal

जुआरियों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस की कार्यवाही, 7 आरोपियों से नगदी 1700 रूपये, 52 पत्ती ताश, 06 नग मोबाइल और 03 मोटरसाइकल जप्त

IMG-20220517-WA0831.jpg


कबीरधाम। थाना पंडरिया पुलिस को थाना क्षेत्राअंतर्गत अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक डाँ. लाल उमेंद सिंह के द्वारा अवैध जुआ, सट्टा शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया एन. के. वेंताल के मार्गदर्शन पर निरीक्षक मुकेश यादव के कुशल नेतृत्व में धर पकड कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था । मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पौनी में कुछ जुवारी लोग जुआ खेल रहे है कि सूचना पर रेड कार्यवही किया जहां पर जुआ खेलने वाले पुलिस को आते देख कर भाग गये मौके पर जुआ खेलते आरेपी मोहन साहू पिता शिव कुमार साहू उम्र 27 साल, विजय साहू पिता बंशी साहू उम्र 28 साल, धनराज साहू पिता रमेश्वर साहू उम्र 22 साल, कमलेश साहू पिता फेरू साहू उम्र 32 साल, होरी लाल पिता शिव प्रसाद साहू उम्र 22 साल, राम लोचन पिता जुठेल यादव उम्र 22 साल सभी साकिन पौनी थाना पंडरिया जिला कबीरधाम, जलेश्वर पिता मनहरण साहू उम्र34 साल साकिन तिलईभाठ थाना कुण्डा जिला कबीरधाम को रंगे हाथ पकडा गया आरोपीयों से कुल जुमला रकम 1700 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया।

आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से थाना पंडरिया में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । थाना पंडरिया क्षेत्रान्तर्गत अवैध जुआ-सटटा, शराब पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी । पुलिस द्वारा सूचना एकत्र कर जुआ,सट्टे के इस अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।


scroll to top