साँई कॉलेज सेक्टर-6 में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी द्वारा कार्यशाला आयोजित

IMG-20220520-WA0786.jpg


भिलाईनगर। साँई महाविद्यालय , सेक्टर-6 में कंप्यूटर साइंस विभाग के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक “मन को अपना सबसे अच्छा दोस्त बनाएं ” जिसमे प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी, राजयोग भवन , सेक्टर-7, भिलाई से ब्रम्हाकुमारी रिया बहन , ब्रम्हाकुमारी पूजा बहन एवं ब्रम्हाकुमारी सुशीला बहन ने सम्बोधित किया। जिसमे उन्होंने बताया की कैसे हम अपने मन को अपने सबसे अच्छे दोस्त के रूप में जान सकते है और मन में उत्पन्न होने वाले नकारात्मक विचारो को सकारात्मक विचारो में बदल सकते है।

इसके साथ साथ कुछ गतिविधियां भी हुई जिसमे यह सिखाया गया की हम किसी भी विपरीत परिस्थितिऔर अन्य किसी भी नकारात्मक परिस्थितियों में कैसे अपने मन में सकारात्मक तरीके से ऊर्जावान होकर उस परिस्थितियों से लड़ सकते है , इस गतिविधयों को कॉलेज के पीजीडीसीए एवं एमएससी के छात्रों के साथ साथ कॉलेज के प्राचार्य , कॉलेज की डिप्टी डायरेक्टर एवं सभी प्राध्यापकों ने भाग लिया। ब्रम्हाकुमारी रिया बहन ने अनेक कहानी और उदाहरणों के साथ ध्यान के महत्त्व को समझाया , और बताया की प्रतिदिन हमे अपने लिए कुक समय निकल क्र ध्यान में लगा कर अपने मन को शांत कर सकते है। इस कार्यक्रम को सफल संचालन डॉ. सोनल खंडेलवाल ने किया एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डी. बी तिवारी , डिप्टी डायरेक्टर डॉ. ममता सिंह एवं अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।


scroll to top