भिलाई निगम के नए उपायुक्त रमाकांत साहू ने किया ज्वाइन, कहा महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देशन में दिए गए जिम्मेदारियों का करूंगा बेहतर निर्वहन

IMG-20220520-WA0746.jpg

भिलाईनगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के नए उपायुक्त रमाकांत साहू ने ज्वाइन कर लिया है। छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नया रायपुर अटल नगर के आदेश के बाद रमाकांत साहू जिनका मूल पद मुख्य नगरपालिका अधिकारी है उनको शासन ने उपायुक्त की जिम्मेदारी भिलाई निगम में सौंपी है। रमाकांत साहू ने कहा कि महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देशन में दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन शीघ्रता के साथ किया जाएगा। आज उन्होंने आयुक्त प्रकाश सर्वे से मुलाकात की और पदभार ग्रहण किया। इस दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी विशेष रूप से मौजूद रहे।

उन्होंने उपायुक्त साहू को निर्देश दिया कि शासन की योजनाओं को प्राथमिकता देकर धरातल पर लाना है, और अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं को पहुंचाना है। रमाकांत साहू नगर पालिक निगम भिलाई में पहले से भी कार्यरत थे उन्होंने रिसाली निगम के गठन के पहले जोन आयुक्त के रूप में रिसाली में काम किया हुआ है, पहले वह रिसाली के जोन आयुक्त हुआ करते थे। रमाकांत को निगम आयुक्त ने तत्कालीन उपायुक्त सुनील अग्रहरि के दिए गए प्रभार को सौंपा है। रमाकांत भिलाई निगम में राजस्व/संपदा एवं विधि विभाग के प्रभारी अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के नोडल अधिकारी होंगे।


scroll to top