दुर्ग जिले में 173 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को हुआ तबादला - Steel City Online News Portal

दुर्ग जिले में 173 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को हुआ तबादला

policecap.jpg


भिलाईनगर। दुर्ग जिले के पुलिस कप्तान डॉ.अभिषेक पल्लव ने आज 8 उप निरीक्षक, 7 सहायक उप निरीक्षक, 7 महिला प्रधान आरक्षक, 30 प्रधान आरक्षक, 121 आरक्षकों का तबादला किया है। आज के आदेश में जिले के सभी थानों में पदस्थ पुलिस कर्मियों को जिनके तीन साल से ऊपर कार्यकाल हो चुका है उन्हें हटाया गया है। आज के आदेश में पुलिस कप्तान डॉ.अभिषेक पल्लव ने उप निरीक्षक शिशुपाल चन्द्रवंशी को खुर्सीपार से मोहन नगर, व्यास सिंह परमार, मोहन नगर से धमधा, नरसिंंह साहू, पाटन से रानीतराई, धरम सिंह मंडावी पद्मनाभपुर से मोहननगर, विजय कुमार मिश्रा रानीतराई से अम्लेश्वरी, रमेन्द्र कुमार यादव छावनी से नेवई, रैन दास गेन्ड्रे छावनी से भिलाई भट्ठी, मोरध्वज देशमुख वैशाली नगर से पुलगाँव, सहायक उप निरीक्षकों में लखनलाल साहू खुर्सीपार से सोनगाँव, करन सोनकर लाईन से अम्लेश्वर, शोभा साहू लााईन से यातायात, किरेन्द्र कुमार सिंह नेवई से पद्मनाभपुर, नेमन सिंह साहू नेवई से उतई, सुरेन्द्र कुमार राजपूत नेवई से भिलाईनगर, यशवंत श्रीवास्तव अम्लेश्वर से दुर्ग तबादला किया गया है। सूची कुछ इस प्रकार से –


scroll to top