चोरी की मोटर सायकल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, चौकी फगुरम थाना डभरा की कार्यवाही - Steel City Online News Portal

चोरी की मोटर सायकल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, चौकी फगुरम थाना डभरा की कार्यवाही

IMG-20220524-WA0214.jpg

जांजगीर चांपा। थाना क्षेत्र में हो रही मोटर सायकल चोरी को रोकने के लिए अनुभाग स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबीर से सूचना मिली की हरिराम निवासी कुधरी चौकी फगुरम डीलक्स मोटर साइकिल रखा है आरोपी के घर मे दबिश देकर। आरोपी से पूछताछ करने पर मोटर सायकल डीलक्स को 09 माह पूर्व रायगढ़ से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी का मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर इस्तगासा क्रमांक 01/22 धारा 41(1-4) जा फौ / 379 भादवि के तहत् कार्यवाही की गई। आरोपी को 24 मई 22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी फगुरम के सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक योगेश्वर बंजारे, आरक्षक परमेश्वर मिरी, आरक्षक मिरिश साहू एवं आरक्षक उमाशंकर सिदार का सराहनीय योगदान रहा।


scroll to top