कक्षा 11वीं एवं 12वीं कॉमर्स की कक्षाओं मे प्रवेष प्रारंभ – डॉ.संतोष राय

8.jpg


भिलाईनगर। सी.ए./सी.एम.ए./सी.एस. में सर्वाधिक परिणाम देने वाली संस्था में सीबीएसई 11वीं एवं 12वीं की कक्षाओं में प्रवेश प्रारंभ हो चुका हैं। कक्षा 11वीं एवं 12वीं की प्रथम बैच 27 मई से शुरू हो रही हैं, उक्ताशय की जानकारी संस्था संचालक डॉ. संतोष राय ने दी। 12वीं के सभी विषय संस्था के प्रोफेशनल शिक्षकों द्वारा पढ़ाये जाते हैं। एकॉउन्टस (डॉ. संतोष राय), इकोनॉमिक्स (डॉ. पीयूष जोशी), बिजनेस (सी.ए. प्रवीण बाफना), मैथ्स (सी.ए. केतन ठक्कर), आई.पी. (डॉ. मिट्ठू मैडम) द्वारा पढ़ाया जाता हैं।
डॉ. संतोष राय ने चर्चा के दौरान बताया कि हाल ही में संस्था की अंजली देशमुख ने सी.एम.ए. फाईनल की परीक्षा मे देश में 23वाँ स्थान प्राप्त कर इंडियन ऑईल में 16 लाख रूपये के पैकेज में जॉब पाया है। डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट एकमात्र ऐसी संस्था है जहां 11वीं, 12वीं, सी.ए./सी.एम.ए./सी.एस., बी.कॉम., परस्नाल्टी डव्लपमेंट की कक्षाएँ संचालित होती हैं। संस्था में छात्र-छात्राओं के सर्वागिंण विकास पर ध्यान दिया जाता हैं। वहीं संस्था मे साप्ताहिक एवं मासिक टेस्ट द्वारा छात्रों का मूल्यांकन एवं मार्गदर्शन किया जाता हैं, ताकि छात्र-छात्राएं अपने कैरियर के प्रति सजग हो सके।


ज्ञात हो कि कॉमर्स शिक्षा के क्षेत्र मे योगदान के लिए हाल ही में डॉ. संतोष राय एवं डॉ. मिट्ठू को लंदन में एशियन यू.के. एवार्ड से सम्मानित किया गया है। संस्था में प्रतिदिन शाम 7.30 से 8.30 बजे तक नि:शुल्क छात्र-छात्राओं कीे पैरेन्टस के साथ कैरियर काउंसिलिंग की जाती हैं। संस्था में प्रोफेशनल शिक्षकों की एक सशक्त टीम है जिसमें स्वंय डॉ. संतोष राय, डॉ. मिट्ठू मैडम, सी.ए. प्रवीण बाफना, सी.ए. केतन ठक्कर, डॉ. पीयूष जोशी, सी.एम.ए. अदिती गंगवानी, अविनास कौर प्रमुख हैं। प्रवेश एवं संस्था मे संचालित कोर्स के बारे में अधिक जानकारी 196 जोनल मार्केट सेक्टर-10, स्थित संस्था पर जाकर एवं मो.न.99932-41009 एवं 83050-80008 पर कॉल कर ली जा सकती है।


scroll to top