छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के बवाल के बाद बालोद पुलिस कप्तान की छुट्टी , IPS जितेंद्र कुमार यादव नये पुलिस अधीक्षक होगे

Screenshot_20220531-202436_Gallery.jpg

बालोद 31मई 2022:- सरकार ने मंगलवार को अचानक बालोद जिले के पुलिस कप्तान को हटा दिया गया। गोवर्धन ठाकुर मार्च महीने में बालोद जिले के एसपी बने थे। हटाने के कारणों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैंछत्तीसगढ़ सरकार ने बालोद जिले के पुलिस अधीक्षक गोवर्धन राम ठाकुर को हटाकर उनकी जगह जितेन्द्र कुमार यादव को बालोद का नया एसपी नियुक्त किया है। बता दें कि आज ही दोपहर को मुख्यमंत्री बालोद जिले के प्रवास पर पहुंचे थे। और उनके जिले से निकलते ही एसपी के ट्रांसफर का आदेश जारी हो गया। बालोद एसपी गोवर्धन राम ठाकुर को पीएचक्यू में नियुक्ति दी गई

गोवर्धन राम ठाकुर को हटा दिया है। गोवर्धन की जगह अब बालोद जिले की कमान 2018 बैच IPS जितेंद्र कुमार यादव संभालेंगे। IPS यादव पूर्व सीएसपी दुर्ग रह चुके हैं। हाल ही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन भानुप्रतापपुर गए थे। जहां से उनका तबादला सरकार ने बालोद एसपी के रूप में किया है। आपको बता दें कि इसी महीने की 25 तारीख को बालोद जिले में बंद के दौरान छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और यहां के व्यापारियों के बीच में विवाद हो गया था। इस विवाद में कई लोग जख्मी हो गए थे। कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक पर सवाल उठे थे। वहीं कल ही क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल की गिरफ्तारी हुई है। इस बवाल और गिरफ्तारी के बाद इस तबादले की चर्चा यही हो रही है कि इस बवाल के बाद कप्तान की छुट्टी हुई है।

बता दें पिछले दिनों बालोद जिले में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के द्वारा बालोद के व्यापारियों के साथ मारपीट की गई थी। साथ ही क्रांति सेना के द्वारा जैन धर्मगुरुओं के खिलाफ अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया था, जिसके बाद ये मामला काफी तूल पकड़ा था। अब एस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने बालोद एसपी गोवर्धन राम ठाकुर को हटा दिया है…


scroll to top