भिलाई नगर 05 जून 2022:- संस्थापक रामविलास पासवान के सुपुत्र जमुई लोकसभा सांसद बिहार के दबंग युवा नेता एवं राष्ट्रीय नेतृत्व करने वाले चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के पार्टी में छग प्रदेश महासचिव पद पर मुकेश वर्मा को मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति छ.ग. प्रदेश लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष शरत पाण्डेय के द्वारा की गई है।
मुकेश वर्मा रामविलास पासवान के कटटर समर्थक व लोजपा नेता के रूप में छग में अपनी पहचान बना चुके है। इनके द्वारा विगत 15 वर्षों से पार्टी से जुड़कर मुख्य रूप से बाबा अम्बेडकर की प्रतिमा को टाउनशिप में स्थापित करने में जन आंदोलन व बायो केमिकल भिलाई इस्पात संयंत्र एवं अनुकंपा नियुक्ति आदि कार्य संपादित किये जा चुके हैं। पूर्व में लोक जनशक्ति पार्टी में जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न पदो पर पदस्थ रहकर दलित, पिछड़े वर्ग व सर्वहारा वर्गों के उत्थान के लिए कई अभियान चलाये हैं।
मुकेश वर्मा दुर्ग ग्रामीण जिला अध्यक्ष के साथ नगरीय निकाय प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी साथ ही दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रत्याशी भी रहे हैं। उनकी कार्यशैली व रचनात्मक कार्यो को देखते हुए उन्हें पुनः चिराग पासवान का आर्शीवाद प्राप्त हुआ है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष शरत पाण्डेय ने निर्देशित किया है कि अतिशीघ्र प्रदेश का दौरा कर दलित, पिछड़े व सर्वहारा वर्गों के उत्थान के लिए अभियान चलाकर संगठन को छ.ग. राज्य में मजबूत करने अधिक से अधिक लोगों को जोड़े।
इनकी नियुक्ति पर उनके समर्थक टी. ईश्वर राव, राजबलि चौधरी, कमलेश बंदे, संजय गिल्लौर, नवीन साहू, देवेन्द्र साहू टिकेश्वर ठाकुर, अनिल वाडले, अश्विनी श्रीवास्तव आदि लोगो ने बधाईयाँ दी है।





