पुलिस द्वारा ‘‘अभिव्यक्ति’’ कार्यक्रम का आयोजन .. महिला सुरक्षा, अधिकार, सायबर क्राईम, पॉक्सो एक्ट की जानकारी देकर ‘‘अभिव्यक्ति ऐप’’ डॉउनलोड कराया गया।….निजात’’ अभियान के अंतर्गत 12 जून दिन रविवार, शाम 05ः00 बजे म्युनिसिपल स्कूल मैदान राजनांदगांव से महिला/बच्चों दोनों वर्गों के लिए होने वाले ‘‘निजात रन’’ पर हुई चर्चा

IMG-20220606-WA0232.jpg

राजनांदगांव 06 जून 2022:- पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष कुमार सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. श्रीमती सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन में एवं डी.एस.पी. आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. श्रीमती नेहा वर्मा के नेतृत्व में आज 06.06.2022 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाल संरक्षण विभाग, जिला बाल कल्याण समिति, सखी वन स्टाप सेंटर के अधिकारी/कर्मचारी, पुलिस कांउसलर, सामाजिक संस्था के महिला काउन्सलर एवं जिले के थाना/चौकी के आये विवेचकगण एवं राजनांदगांव शहर के थाना प्रभारीगण उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, अधिकार, सायबर क्राईम, पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी गई एवं अभिव्यक्ति ऐप के बारे में विस्तृत जानकारी देकर ‘‘अभिव्यक्ति ऐप’’ डॉउनलोड कराया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस एवं अन्य विभाग सहित सामाजिक संस्थानों के लगभग 70 सदस्य सम्मिलित हुए।,‘निजात’’ अभियान के अंतर्गत 12 जून दिन रविवार, शाम 05ः00 बजे म्युनिसिपल स्कूल मैदान राजनांदगांव से महिला/बच्चों दोनों वर्गों के लिए होने वाले ‘‘निजात रन’’ पर हुई चर्चा

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में जिले में चलाये जा रहे निजात अभियान के अंतर्गत आज 06.06.2022 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. श्रीमती सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन में एवं डी.एस.पी. आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू. श्रीमती नेहा वर्मा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निजात अभियान का प्रचार प्रसार हेतु उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशानिर्देश दिये गये।साथ ही नशीले पदार्थो के तस्करों, शराब माफिया एवं कोचियों के विरूद्ध सक्त कार्यवाही करने के साथ साथ तीसरे चरण में नशा के आदी युवकों को चिन्हांकित करने और उनका काउसिलिंग कर उनके उपचार हेतु आवश्यक कदम उठाने के संबंध में दिशानिर्देश दिये गये। निजात अभियान के तहत् ‘‘निजात रन’’ का आयोजन 12.06.2022 दिन रविवार को शाम 05 बजे म्युनिसिपल स्कूल मैदान राजनांदगांव से किया जायेगा जो पुरूष वर्ग के 3 किलो मीटर दौड़ एवं महिला एवं बच्चों के लिए 1.5 किलो मीटर दौड़ होगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारीयों/ कर्मचारियों को ‘‘निजात रन’’ में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने हेतु आमंत्रित किया गया।


scroll to top