नारायणपुर में 03 नक्सलियों ने माओवादी विचारधारा का साथ छोड़कर मुख्य धारा से जुड़ने किया फैसला....BSF व जिला पुलिस बल के समक्ष किया आत्मसमर्पण - Steel City Online News Portal

नारायणपुर में 03 नक्सलियों ने माओवादी विचारधारा का साथ छोड़कर मुख्य धारा से जुड़ने किया फैसला….BSF व जिला पुलिस बल के समक्ष किया आत्मसमर्पण

IMG-20220609-WA0760.jpg

नारायणपुर 09 जून 2022:- नारायणपुर में 03 नक्सलियों ने माओवादी विचारधारा का साथ छोड़कर मुख्य धारा से जुड़ने किया फैसला पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी, महानिरीक्षक सामरिक मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल एस.के. त्यागी, उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज बालाजी राव सोमावार, उप महानिरीक्षक (सामान्य) सामरिक मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल दिनेश मुर्मू, उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल संजय शर्मा नारायणपुर पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन में लगातार नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है।पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के कारण नक्सलियों पर बढ़ते दबाव एवं शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर, नक्सलियों की प्रताड़ना से परेशान होकर जिला नाराणपुर में 03 नक्सल सदस्यों द्वारा माओवादी संगठन को छोड़कर सामाज के मुख्यधारा में शामिल होने पुलिस अधीक्षक नारायणपुर सदानंद कुमार, अनिल कुमार सिंह कमांडेंट /कार्यवाहक उप महानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल, रायपुर, कुलदीप कमार कमांडंेट 11 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, संजय सिंह द्वितीय कमान अधिकारी (सामान्य) सामरिक मुख्यालय (वि.स.) सीमा सुरक्षा बल छ0ग0 एवं संतोष साहू उप कमांडेंट (सामान्य) क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल के समक्ष 09.06.2022 को आत्मसमर्पण किया। सक्रियता एवं कार्यक्षेत्रः- जाटलुर एलओएस कमांडर अशोक तामु ने ग्राम स्तर पर संगठन में सक्रियता को देखकर नक्सली संगठन में शामिल किया था तब से उनको नक्सली संगठन में दिये गये पद एवं जिम्मेदारियों को सक्रिय रूप से निभा रहे थे। 01. नाम– रमेश मोंहदा उर्फ गुड्डू पिता गुंडू 25 वर्ष, जाति माड़िया साकिन लंका, थाना ओरछा, जिला नारायणपुर संगठन में धारित पदः- जाटलुर एलओएस सक्रिय सदस्य।संगठन में धारित हथियारः- 12 बोर बंदूक।व्यक्तिगत विवरणः– वर्ष 2007 से 2014 तक संघम सदस्य के रूप में कार्यरत रहा। वर्ष 2014 से अब तक जाटलुर एलओएस सदस्य के रूप में सक्रिय रहा।प्रमुख घटनाएंः- 03 वर्ष पूर्व सीएनएम भर्ती का कार्य करता था, नक्सलियों के आने पर संतरी ड्यूटी, दवाई व खाने पीने की व्यवस्था एवं और भी समय-समय पर सौंपे गये कार्य करता था। 02. नाम– राजेश कुमार मोंहदा उर्फ राजू पिता स्व. धोबा मुरिया 26 वर्ष साकिन पुसलंका, थाना बेदरे, जिला- बीजापुर वर्ष 2017 में 01 वर्ष तक संघम सदस्य रहा वर्ष 2018 से जन मिलिशिया सदस्य रहते हुये नक्सलियों के लिए राशन, दवाई एवं दैनिक उपयोगी सामाग्री सप्लाई करता था।

03. नाम- साधु पल्लो उर्फ महेश पिता कुंमा 25 वर्ष जाति माड़िया, ग्राम कारंगुल लंका, थाना ओरछा जिला- नारायणपुर

संगठन में धारित हथियारः- भरमार बंदूक पूर्व के वर्षों में सीएनएम का सदस्य रहा, वर्ष 2018 से जन मिलिशिया सदस्य रहते हुये नक्सलियों के लिए राशन, दवाई एवं दैनिक उपयोगी सामाग्री सप्लाई करता था।


scroll to top