साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई को राज्यपाल द्वारा रक्तदाता सम्मान से किया गया सम्मानित - Steel City Online News Portal

साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई को राज्यपाल द्वारा रक्तदाता सम्मान से किया गया सम्मानित

IMG-20220617-WA0091.jpg

भिलाई नगर 17 जुन 2022:- साई कॉलेज भिलाई को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राजभवन में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित रक्तदाता सम्मान समारोह में कॉलेज द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों हेतु माननीय राज्यपाल महोदया द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर हरमीत सचदेवा ने राज्यपाल महोदया से सर्टिफिकेट एवम प्रतीक चिन्ह प्राप्त किया। कॉलेज के चेयरमैन श्री जी एस सचदेवा ने इस अवसर पर प्राचार्य डॉ देशबंधु तिवारी, डिप्टी डायरेक्टर डॉ ममता सिंह , एनएसएस प्रभारी डॉ विमल कुमार एवं सभी शिक्षकों, कर्मचारियों , छात्र छात्र छात्राओं एवम अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

और भविष्य में रक्तदान हेतु और अधिक जागरूकता एवं पुनः विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने हेतु प्रेरित किया।


scroll to top