अपने मालिक के स्कार्पियों वाहन को लेकर फरार होने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, थाना अकलतरा की कार्यवाही....आरोपी को विंघ्यनगर जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश से किया गया गिरफ्तार....आरोपी के कब्जे से स्कापिर्यो वाहन एवं उसके 02 बच्चों को किया गया बरामद - Steel City Online News Portal

अपने मालिक के स्कार्पियों वाहन को लेकर फरार होने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, थाना अकलतरा की कार्यवाही….आरोपी को विंघ्यनगर जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश से किया गया गिरफ्तार….आरोपी के कब्जे से स्कापिर्यो वाहन एवं उसके 02 बच्चों को किया गया बरामद

IMG-20220620-WA0649.jpg

जांजगीर चांपा 20 जून 2022:- अपने मालिक के स्कार्पियों वाहन को लेकर फरार होने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, थाना अकलतरा की कार्यवाही….आरोपी को विंघ्यनगर जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश से किया गया गिरफ्तार….आरोपी के कब्जे से स्कापिर्यो वाहन एवं उसके 02 बच्चों को किया गया बरामद।

प्रार्थी जवाहर आदिले निवासी अकलतरा ने माह अप्रैल 2022 में थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका ड्राइवर सन्नी पाटले निवासी बम्हनी दिनाँक 28.02.22 को उसके स्कोर्पियो क्रमांक सीजी 11 एसी 4625 को परिवार सहित गिरौदपुरी घूमाने ले जाऊंगा कहकर ले गया था जो वापस नहीं आया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 174/22 धारा 406 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी घटना दिनाँक से लगातार फरार चल रहा था।

इसी दौरान 17.06.22 को आरोपी सन्नी पाटले के 02 बच्चों को कोई अज्ञात आरोपी स्कूल ग्राम बम्हनी से चेहरे में नकाब पहनकर मोटरसाइकिल से गुपचुप खिलाने के बहाने बहलाकर अपहरण कर ले गया है

जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 253/22 धारा 363 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना के दौरान 18.06.22 को सूचना मिली कि सन्नी पाटले विन्ध्यनगर मध्यप्रदेश में है और उक्त स्कोर्पियो वाहन को वहॉ बुकिंग में चला रहा है जिस पर तत्काल थाना अकलतरा से टीम विंध्यनगर, मध्यप्रदेश रवाना किया गया। जहॉ से आरोपी को दिनांक 19.06.22 को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर उसके कब्जे से स्कोर्पियो वाहन क्रमांक सीजी 11 एसी 4625 को जप्त किया गया।

आरोपी से पूछताछ करने पर 17.06.22 को ग्राम बम्हनी जाना और अपने दोनों बच्चों को लेकर विंघ्यनगर जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश ले जाना बताया गया। आरोपी के कब्जे से दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद किया गया।

आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने से आरोपी सन्नी पाटले उम्र 25 वर्ष निवासी बम्हनी थाना अकलतरा को धारा 406 भादवि एवं 363 भादवि के प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक लखेश केंवट, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, मनोज तिग्गा, आरक्षक गिरीश कश्यप एवं महिला आरक्षक अंजना लकड़ा का सराहनीय योगदान रहा।


scroll to top