नई दिल्ली 21 जून 2022:– मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में प्रातः योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए लोगों से योग को अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन की एकाग्रता बढ़ती है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है स्वस्थ्य रहना। योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है। हम भी अपने जीवन में योग को जोड़े और रोग दूर भगाएं। योग सिर्फ कसरत नहीं है, बल्कि ये एक ऊर्जा के रूप में काम करता है। आप योग को अपनाकर पूरी उम्र सेहतमंद और बीमारियों से बचे रह सकते हैं। कोरोना काल में यह स्पष्ट हो गया है कि केवल धन-संपदा ही महत्वपूर्ण नही है, बल्कि स्वस्थ्य तन और स्वस्थ्य मन दोनों की आवश्यकता होती है। इसलिए तंदुरूस्त रहने के लिए नियमित योग बहुत जरूरी है।योग हमारी प्राचीन परंपरा है। यदि हम सब नियमित रूप से योग करें तो तन भी स्वस्थ्य रहेगा और मन भी स्वस्थ्य रहेगा। जीवन में सकारात्मकता आएगी। इसलिए योग नियमित करें, इसका लाभ उठाएं। श्री बघेल ने कहा कि तन और मन दोनों स्वस्थ्य रहेंगे तो हम किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना कर सकेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में हमने सिर्फ भौतिक साधनों को ही सफलता का पैमाना मान लिया है, जबकि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के बिना हर सफलता अधूरी है।कोरोना-संकट के दौर में योग की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। तन-मन से चुस्त-दुरुस्त रहकर ही हम गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के सपने को तेजी से साकार कर सकते हैं।
You may also like...
बुद्ध पूर्णिमा – आत्म ज्ञान प्राप्त करने के लिए सर्वोत्तम विधि है ध्यान, संकल्प लें योग करके हम सब बुद्ध हो जायें – योग गुरु महेश अग्रवाल
भोपाल। आदर्श योग आध्यात्मिक केंद्र स्वर्ण जयंती पार्क कोलार रोड़ भोपाल के संचालक योग गुरु महेश अग्रवाल कई वर्षो से नि:शुल्क योग प्रशिक्षण के द्वारा लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की कला सीखा रहें है…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने माओवादियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान पर मिली सफलता पर सीएम विष्णु देव साय की सराहना की….. छत्तीसगढ़ में 8 महीने में 147 माओवादी मारे गए, 631 ने किया आत्मसमर्पण….. नियद नेल्लानार योजना अंदरूनी क्षेत्रों के विकास के लिए मील का पत्थर….
रायपुर 24 अगस्त 2024:- । छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार द्वारा माओवादी आतंकवाद के विरुद्ध उठाए जा रहे कदमों की केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भी तारीफ की है. छत्तीसगढ़ सरकार…
भिलाई के युवक को पूना में बंधक बनाकर परिजनों से की जा रही रुपए की मांग…..दिए गए एकाउंट में 50 हजार भेजने के बाद फिर से मांगे ढाई लाख रुपए……..बहन की रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने शुरू किया विवेचना….
भिलाई नगर 03 जुलाई 2024:- कांट्रेक्टर कालोनी सुपेला निवासी एक युवक को पूना में बंधक बनाकर रखा गया है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर युवक की बहन से उसे छोड़ने के बदले में 50 हजार…
सेल में डायरेक्टर पर्सनल का दायित्व के.के.सिंह संभालेंगे लंबे इंतजार के बाद कैबिनेट की लगी मुहर…..
भिलाई नगर 24 अगस्त 2022;! स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के डायरेक्टर पर्सनल का दायित्व कृष्ण कुमार सिंह सभालने जा रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद मंत्री मंडल ने के.के.सिंह के चयन पर मुहर लगा…