योग तन, मन प्रकृति और आत्मा को जोड़कर स्वस्थ्य रहने का मजबूत आधार देता है- प्रेम प्रकाश पाण्डेय

PPP2.jpeg

भिलाई नगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योग समिति, दुर्ग द्वारा योगोत्सव का आयोजन आज सेक्टर -2, गणेश पूजा मंच सेंट्रल एवेन्यू में किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल मुख्य रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों एवं स्कूली बच्चों के साथ योगा किया।श्री पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय ऋषि संस्कृति योग को देश की आजादी के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर विश्व ने अपनाने का संकल्प पारित किया है। उन्होंने योग के उद्देश्य और लाभ के संबंध में बताते हुए कहा कि योग जोड़ने का काम करता है।योग तन, मन प्रकृति और आत्मा को जोड़कर स्वस्थ्य रहने का मजबूत आधार देता है। योग जितना ज्यादा किया जाए उतना ही ज्यादा शरीर को मजबूती प्रदान करता है। उन्होने कहा कि आज पूरा विश्व योग के लाभ को जानकर भारत की प्राचीन संस्कृति का अनुसरण कर रहा है। इससे भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होने सभी व्यक्ति को जीवन में निरोग रहने के लिए योग करने कहा। पतंजलि योग समिति के साधकों ने योगाभ्यास कराया। योग करने के लिए दुर्ग भिलाई के लोगों में उत्साह देखा गया। पूरे मैदान में लोगों की भीड़ देखने को मिली।

कार्यक्रम में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय, पूर्व पार्षद जे. श्रीनिवास राव, रिंकू साहू, श्रीमती रश्मि सिंह, अशोक यादव, नितेश सिंह, मुकेश सिंह, प्रकाश यादव, गजेंद्र यादव, दिलीप केशरवानी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


scroll to top