केम्प क्षेत्र में गूंजा अपराध करना पाप है पुलिस हमारा बाप है का नारा… पुलिस ने किया हत्या के आरोपियों का मुंह काला और लगवाए नारे….रंजीत हत्याकांड के छह आरोपियों को सड़क पर घुमाया गया

Screenshot_20220621-232226_Chrome.jpg

भिलाई नगर 21 जून 2022 :- साईं नगर कैंप-1 में तीन दिन पहले हुए हत्या के मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने इस घटना का पुलिस ने खुलासा किया। हत्याकांड के आरोपी भाजपा नेता लोकेश पाण्डेय को भी पुलिस ने विशाखापट्टनम से गिरफ्तार कर भिलाई ला रही है व निखिल एंजल फरार हैं। इधर हत्याकांड के आरोपियों को क्राइम सीन रिक्रिएट करने घटना स्थल पर लेकर पहुंची पुलिस ने आरोपियों से उठक बैठक कराई और पूरे क्षेत्र के इनका जुलूस निकलवाया।

बता दें साईं नगर कैंप 1 कें शनिवार की रात को रंजीत सिंह नाम के युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को शास्त्री हॉस्पिटल सुपेला के पास फेंक कर भाग गए थे। । इस मामले में पुलिस 6 अरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जोश अब्राहम, अमन भारती, बिसेलाल भारती, प्रीतम सिंह, भूपेन्द्र साहू व निखिल साहू शामिल हैं। वहीं भाजपा नेता लोकेश पाण्डेय को विशाखापट्टनम से गिरफ्तार कर लिया गया है व निखिल एंजल फरार हैं।निकाला जुलूस लगवाए नारे

मंगलवार को आरोपियों को घटना स्थल लेकर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की बुरी गत कर दी। पहले तो मुंह में कालिक पोती इसके बाद सभी से उठक बैठक कराया। इसके बाद घटना स्थल से इनका जुलूस निकाला गया। इस दौरान सभी आरोपी जोर जोर अपराध करना पाप है पुलिस हमारा बाप है के नारे लगा रहे थे। आरोपियों का जुलूस देखने वालों ने पुलिस के इस काम सराहना कर रहे थे।पुरानी रंजिश में हत्या

पुलिस पूछताछ में हत्या का कारण पुरानी रंजिश निकला। आरोपियों ने योजना बनाकर बेस बल्ला व चाकू से फिल्मी स्टाईल में घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद सभी पुलिस से बचने अपने रिश्तेदारों के घर इधर छिपे हुए थे। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसी टीवीकैमरों देखने के बाद आरोपियों की पहचान की गयी।

इसके बाद पुलिस को आरोपियों का राजनांदगांव की जाने का सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को जालबांधा में अपने एक रिश्तेदार के यहां पकड़ लिया। निखिल साहू रसमड़ा में पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि जुलूस निकालने का पीछे आरोपियों का लोगों में खौफ करना है। सभी आरोपी आदतन बदमाश है चोरी मारपीट के कई केस इन पर दर्ज हैं।


scroll to top