BREAKING : NHDC मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन

IMG-20220621-WA0324.jpg

भोपाल 22 जून 2022:- 21 जून को एनएचडीसी निगम मुख्यालय सहित इसकी परियोजनाओं तथा इकाइयों में 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यालय में पदस्थ समस्त कार्मिकों में योग के महत्व तथा इसके प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से पिछले पखवाड़े से ही विभिन्न गतिविधियों / प्रदर्शन के माध्यम से योग का प्रचार प्रसार किया गया था।इसी क्रम मे वर्चुयली योग अभ्यास शिविर से जुडने तथा मोबाइल एप द्वारा भी योग से जुड़ने की जानकारी दी गई। निगम मुख्यालय, भोपाल परिसर मे स्थित सांची सभागृह में 18-19 जून 2022 को भी प्रशिक्षित योगाचार्यों की देखरेख में वरिष्ठ अधिकारियों का सुबह 7:30 से 8:30 तक योग अभ्यास आयोजन किया गया।मुख्य समारोह 21 जून 2022, सुबह 7:30 से 8:30 तक सांची सभागृह मे वरिष्ठ अधिकारियों के लिए योग अभ्यास ब्रहमकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की योगाचार्यों द्वारा कराया गया।

अन्य समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को वर्चुयली जोड़ कर इसका अभ्यास कराया गया।दी जा रही है। योग न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी उत्तम होता है।

योग करने से बच्चे बड़े, महिला पुरुष, सबको फायदा होता है। योग का नियमित अभ्यास शरीर रोगमुक्त बनाता है। स्ट्रेस व तनाव भी दूर होता है। रक्त संचार और पाचन बेहतर होता है। हांलाकि, योग करते समय योगाभ्यास से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी है।


scroll to top