BIG BREAKING : शहर मे सुलभ शौचालय के पास गटर मे बोरे मे भरी मिली महिला की सडी- गली लाश ..संदेह के आधार पर मोहल्ले के कुछ युवक हिरासत मे ...महिला अकेले रहती थी ... . - Steel City Online News Portal

BIG BREAKING : शहर मे सुलभ शौचालय के पास गटर मे बोरे मे भरी मिली महिला की सडी- गली लाश ..संदेह के आधार पर मोहल्ले के कुछ युवक हिरासत मे …महिला अकेले रहती थी … .

IMG-20220623-WA0339.jpg

भिलाई नगर 23 जून 2022:नेवई थानान्तर्गत शिवपारा स्टेशन मरोदा मे सुलभ शौचालय के गटर मे महिला की सडी गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई सूचना मिलत ही नेवई की थानाध्यक्ष निरीक्षक ममता अली शर्मा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची ,निगम के स्वीपर की सहयोग से बोरे मे भिलाई को बाहर निकलवाया लाश पूरी तरह से सडी गली लाश साडी मे लपटी हुई थी पुलिस ने पंचनामा के उपरांत शव को दुर्ग मरचुरी मे रखवा दिया है शुक्रवार को पीएम के लिए लाश राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रवाना किया जायेगा ,पुलिस के अनुसार लाश 4-5 दिन पुरानी लग रही है महिला की शिनाख्त कर ली गई है।मामला हत्या का लग रहा है पुलिस के अनुसार महिला के साथ रेप के बाद हत्या होना महसूस किया जा रहा है । घटनास्थल परनगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर नसर सिद्दीकी भी पहुंचे थे।नेवई थानाध्यक्ष निरीक्षक ममता अली शर्मा ने बताया की आज दोपहर 01:30 बजे के करीब शिवपुराण स्टेशन मरोदा के सुलभ शौचालय के समीप गटर से बदब आने पर मोहल्ले वासी निगम मे शिकायत किये थे निगम की सफाई टीम स्वीपर के साथ पहुंच कर गटर की सफाई के दौरान गटर मे बोरे से बदबू आने पर बाहर निकालने पर किसी जानवर की लाश होने का अंदाजा लगाया जा रहा थाकि बोरे को खोलने पर बोरे के अंदर साडी मे लिपटी महिला की लाश मिलते ही सनसनी फैल गई जांच के दौरान महिला की शिनाख्त भी कर ली गई महिला अकेले ही रहती थी पति पूर्व मे ही छोड चुका है पुलिस के अनुसार महिला की पहचान भाना बाई साहू पति रोहित उर्फ ईश्वर उम्र 38 वर्ष पता शिवपारा स्टेशन मरोदा होना पाया गया लाश को देखने के बाद पुलिस ने बताया की लाश 4-5 दिन पुरानी लग रही है।महिला की हत्या कैसे हुई और कौन लोग शमिल है जांच के उपरांत ही स्पष्ट हो पायेगा फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है पुलिस ने मोहल्ले के कुछ युवको को संदेह के आधार पर हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है।


scroll to top