इस्पात नगरी का लाल लेफ्टिनेंट कर्नल कपिलदेव पाण्डेय शहीद..इंफाल में भूस्खलन के बाद बुधवार आधी रात को हो गए थे लापता… न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर की अध्यक्ष भावना पाण्डेय के छोटे भाई थे

Screenshot_20220703-185215_Gallery.jpg

भिलाईनगर 03 जुलाई 2022:- सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल नेहरू नगर पूर्व निवासी कपिल देव पांडेय अपनी दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए शहीद हो गए। बुधवार को इंफाल में लैंडस्लाइड ( भूस्खलन ) की चपेट में आने के बाद से वे लापता हो गए थे। लगातार बारिश सेना के रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा उत्पन्न कर रही थी। आखिरकार रविवार की शाम को रेस्क्यू टीम ने उनका शव बरामद कर लिया। शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय न्यू प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर की अध्यक्ष सुश्री भावना पाण्डेय के छोटे भाई थे। उनकी शहादत की खबर मिलते ही भिलाई शहर में शोक की लहर छा गई है।घटना बुधवार रात करीब साढ़े 12.30 बजे मणिपुर के इंफाल में निर्माणाधीन जिरिबम रेलवे लाइन और रेलवे स्टेशन की है। उस समय लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पांडेय वीडियो कॉल में अपनी मां कुसुम पाण्डेय और बहन वरिष्ठ पत्रकार भावना पांडेय से बात कर रहे थे। कपिल तीन साल से भिलाई नहीं आए हैं।लिहाजा मां ने जिज्ञासावश बेटे से पूछा कि वह भिलाई कब आ रहा है? उसी समय कपिल को गड़गड़ाहट सुनाई दी। जिसके बाद उन्होंने मां से कहा कि लगता है कैंप स्थल के पीछे कुछ हो रहा है, जाना पड़ेगा। यह कहते हुए काल डिसकनेक्ट कर दिया। उसके बाद से लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव का मोबाइल बंद है।इंफाल में हुए लैंडस्लाइड की चपेट में आने से भिलाई निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय (42 वर्ष) शहीद हो गए हैं। 107 बटालियन गोरखा राइफल्स मणिपुर में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय मणिपुर के नोनी जिले के तुपुल में रेलवे ट्रैक व स्टेशन निर्माण स्थल पर एक बड़े भूस्खलन के बाद लापता हो गए थे। रविवार को उनका शव बरामद कर लिया गया है।शहीद मणिपुर के नोने जिला अंतर्गत जिरिबम रेलवे लाइन और स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है। बोडो उग्रवादियों की वजह से यह प्रदेश का सबसे रिमोट और संवेदनशील एरिया में है इसलिए निर्माण कार्य में लगे लोगों की सुरक्षा के लिए भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी की कंपनी 107 को तैनात किया गया है। लेफ्टिनेंट कर्नल कपिल देव पाण्डेय टीम के कमांडर हैं और बीते तीन वर्षों से वहां पदस्थ हैं ।बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब साढ़े 12.30 बजे यहां पर भूस्खलन हुआ और इसके बाद से ही कपिलदेव पाण्डेय लापता थे। लगातार यहां रेस्क्यू चल रहा था। रविवार को कपिलदेव पाण्डेय का शव बरामद किया गया। कपिल देव पाण्डेय 63/1, नेहरू नगर पूर्व भिलाई के रहने वाले थे । वे शहर की वरिष्ठ पत्रकार भावना पाण्डेय के भाई थे। शहीद कपिल की पत्नी भी सेना में ही पदस्थ हैं।उनका बड़ा पुत्र 7 वर्ष का है तथा वह दिल्ली में रह कर पढ़ाई करता है। जिस समय यह हादसा हुआ उसके कुछ देर पहले तक वे भिलाई में अपनी मां से फोन पर बात कर रहे थे और तभी अफरा तेरी मचने पर उन्होंने मां से बाद में बात करने की बात कहते हुए फोन डिस्कनेक्ट कर दिया था। इसके बाद से यूनिट के माध्यम से उनके लापता होने की जानकारी नेहरू नगर भिलाई निवास में आई थी। कपिल 16 वर्ष से सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे।


scroll to top