रायपुर 08 जुलाई 2022 :- छत्तीसगढ़ गृह मंत्रालय ने प्रदेश 8 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। प्रदेश के 6 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। राजनांदगांव, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, जशपुर व गौरेला पेंड्रा मारवही के SP का तबादला किया गया है। जशपुर एसपी राजेश कुमार अग्रवार को 11वीं वाहिनी छसब जांजगीर चांपा भेजा गया है। इनकी जगह अब जशपुर एसपी की जिम्मेदारी डी. रविशंकर को दी गई है


इसी प्रकार राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक आईपीएस संतोष कुमार सिंह को कोरबा व कोरबा SP भोजराम पटेल को महासमुंद का एसपी बनाया गया है। इसके अलावा कोरिया के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर को राजनांदगांव और गौरेला पेंड्डा के पुलिस अधीक्षक आईपीएस त्रिलोक बंसल को कोरिया की जिम्मेदारी दी गई है।


इसके साथ ही आईपीएस इंदिरा कल्याण एलेसेला को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का एसपी बनाया गया है।

आईपीएस सुजीत कुमार को सेनानी, 10वीं वाहिनी छसब सूरजपुर व महासमुन्द के पुलिस अधीक्षक आईपीएस विवेक शुक्ला को सेनानी, 15वीं वाहिनी छसब बीजापुर की कमान सौंपी गई
है।



