कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच ने अमर शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल स्व. कपिल देव पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की

IMG-20220713-WA1157.jpg

भिलाई नगर 13 जुलाई 2022:-“कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच ने अमर शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल स्व. कपिल देव पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच, भिलाई – दुर्ग, मानव आश्रम, सेक्टर 1 की कार्यकारिणी के सदस्यों और पूर्व अध्यक्ष ने अमर शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल स्व. कपिल देव पांडेय को आज 13 जुलाई, 2022 को उनके निजी निवास में जाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।स्व. कपिल देव पांडेय के नेहरू नगर स्थित निवास में जाकर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूरे कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच, भिलाई – दुर्ग, मानव आश्रम, सेक्टर 1 के पूर्व अध्यक्ष श्री आशीष मिश्रा, वर्तमान कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष श्री संतोष दीक्षित, महासचिव श्री रवीन्द्र मिश्रा, श्री अतुल अवस्थी, श्री गुरु प्रसाद तिवारी, श्री विजय कुमार तिवारी, श्री मनोज कुमार तिवारी, श्री मदनमोहन वाजपेई और सुश्री ज्योत्सना जी ने उनकी माता श्रीमती कुसुम देवी पांडेय एवं परिजनों से भेंट की और संवेदना पत्र प्रदान किया।


scroll to top