भिलाई नगर 16 जुलाई 2022:- भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज खुर्सीपार पहुंचे। जहां वे एक-एक गली और एक-एक व्यक्ति के घर गए। उनसे भेंट मुलाकात की और सब का हालचाल जाना। अचानक अपने खुद के घर के आंगन में अपने लाडले विधायक देवेंद्र यादव को देख कर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों में उत्साह और खुशी का माहौल था।भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज खुर्सीपार क्षेत्र पहुंचे। इसके बाद पैदल-पैदल पूरे एक-एक गली के एक-एक घर गए। हर घर में जाकर लोगों से भेंट मुलाकात की और उनका हालाचाल जाना। बड़े बुजुर्गों को प्रणाम किया और उनका आशीर्वाद लिया। अपने विधायक को अपने घर के आंगन में देख कर लोगों की बड़ी खुशी देखने को मिली। विधायक देवेंद्र यादव से लोगों ने बातचीत की अपना हालचाल बनाया।इस दौरान लोगों ने कहा कि आप पहले विधायक हैं, जो हम आम नागरिकों की तरह है। हम सभी लोगों की दुख दर्द सझते हैं और हमारा हालचाल जानने के लिए हमसे मिलने आते रहते हैं। जब हम आम नागरिकों को भी आप से मिलना होता है तो आप बड़ी आसानी से हम सब को मिल जाते हैं। इससे पहले कभी कोई ऐसा नहीं हुआ जो बार-बार वार्ड दौरा करें। लोगों के घरों में जाकर उनका हालचाल जाने और लोगों के घर में जाकर पूछे कि आप सब कैसे हैं। कोई समस्या तो नहीं है।होगी तो हम उसे ठीक कर देंगे। इससे पहले जो विधायक व नेता रहे। वे तो चुनाव के टाइम आते थे। हाथ जोड़कर वोट मांग लेते थे। उसके बाद दोबारा शकल दिखाने भी नहीं आते हैं। 5 साल बाद जब फिर चुनाव होता था। तब फिर आते हैं। वैसे नेताओं से मिलना भी बड़ा कठिन होता था। 50 चक्कर बंगले के लगाने के बाद तब कहीं जाकर मुलाकात हो पाती थी।लेकिन भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव रोज सुबह जनता से मिलने तैयार हो जाते हैं। लोगों ने विधायक देवेंद्र यादव से कहा कि आप की विनम्रता, सरलता,सजता है। हम सब का बहुत भाता है, आप विधायक व नेता जैसे नहीं बल्की हमारे परिवार के सदस्य जैसे है, जो हमारे हर दुख सुख में सामाने खड़े रहते हैं।
You may also like...
BMS ने मृत ठेका श्रमिक परिजनों को दिलवाई 2.25 लाख की सहायता राशि……
भिलाई नगर 17 जनवरी 2023 :! भिलाई इस्पात संयंत्र में कल शाम एक ठेका श्रमिक परमानंद ठाकुर 45 वर्ष कार्य के दौरान अचानक गिर गया प्राप्त जानकारी के अनुसार उसे गिरता देख उसके सहकर्मी साथियों…
BSP के यूनिवर्सल रेल मिल ने बनाया नया दैनिक कीर्तिमान….
भिलाई नगर 20 सितंबर 2023 :- सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) जो दुनिया की सबसे लंबी 130 मीटर रेल को सिंगल पीस में रोल करती है और भारतीय रेलवे को 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल की…
ब्रेकिंग :! ट्यूशन में अरबी भाषा पढ़ाने वाले मौलाना को पुलिस ने किया गिरफ्तार….. 9 साल की बच्ची से करते थे लगातार बैड टच एवं अश्लील बातें,…. सुपेला पुलिस की कार्यवाही…
भिलाई नगर 18 फरवरी 2023 । अरबी भाषा पढ़ाने वाले मौलाना के द्वारा 9 वर्ष की मासूम छात्रा लगातार बैड टच एवं अश्लील बातें करता था । रिपोर्ट पर से सुपेला पुलिस के द्वारा तत्काल…
वैशाली नगर विधानसभा: विधायक प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर काली पूजा पंडालों में पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि का माता से लिया आशीर्वाद…. जनहितैषी नीतियों चलते सरकार ने जीता लोगों का भरोसा…. मुकेश चंद्राकर,
भिलाईनगर 13 नवंबर 2023 :- वैशाली नगर विधानसभा: विधायक प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर काली पूजा पंडालों में पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि का माता से लिया आशीर्वाद वैशाली नगर विधानसभा प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर ने दीपावली के रात…