BIG BREAKING : 167 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल एवं पुलिस के संयुक्त अभियान में एक वारंटी गिरफ्तार - Steel City Online News Portal

BIG BREAKING : 167 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल एवं पुलिस के संयुक्त अभियान में एक वारंटी गिरफ्तार

IMG-20220718-WA0919.jpg

कांकेर 18 जुलाई 2022:- 17 जुलाई 2022 को पुलिस थाना बडगांव को वि वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस थाना बडगांव एवं 167 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया गया।

जिसमें सीओबी बड़ेझारकट्टा, 167 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल और पुलिस थाना बड़गाव की टीम ने गांव मेंढरा में घेरा डालकर हत्या के मामले में फरार चल रहे मेंढरा निवासी धनुराम पोटाई को गिरफ्तार किया गया । धनुराम पोटाई ग्राम मांढले में 31 मार्च 2022 को राके” पोटाई की हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था ।सीमा सुरक्षा बल की सफलता पर सामरिक मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल (विशेष संक्रिया ) छत्तीसगढ़ के महानिरीक्षक श्री इंदराज सिंह और क्षेत्रीय मुख्यालय भानुप्रतापपुर के उपमहानिरीक्षक श्री तेजेन्द्र पाल सिंह सिद्धू ने टीम के सभी कार्मिकों को बधाई दी एवं आम नागरिको को भरोसा दिलाया कि सीमा सुरक्षा बल आप लोगों की सेवा के लिए प्रतिबध्द है और भविष्य में हम आपकी सुरक्षा के लिए तत्परता एवं बहादुरी से कार्य करते रहेगें ।


scroll to top