द्रौपदी मुर्मू बनीं भारत की 15वीं राष्ट्रपति, यशवंत सिन्हा को किया पराजित, 25 जुलाई को लेंगी शपथ, 100 सासंद व 104 विधायको ने किया क्रास वोटिंग सबसे अधिक असम मे 22 मध्यप्रदेश मे 19 व महाराष्ट्र मे 16 छत्तीसगढ मे कांग्रेस के 2 विधायक ने किया क्रास वोटिंग..

IMG-20220721-WA0909.jpg

नई दिल्ली 21 जुलाई 2022 :द्रौपदी मुर्मू भारत की नई राष्ट्रपति बन गई हैं। विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर वे राष्ट्रपति निर्वाचित हुई। द्रौपदी देश के राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद तक पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला हैं। वे 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद का शपथ लेंगी। उनकी जीत से पहले ही द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव में जश्न की तैयारी शुरू हो गई थी। उधर, पहली बार भाजपा भी किसी राष्ट्रपति की जीत पर विजय जुलूस निकाली। बीजेपी अध्यक्ष इस मौके पर तीन किलोमीटर का रोड शो किया। ज्ञातव्य है, द्रौपदी एनडीए की उम्मीवार थीं और उन्हें 27 विभिन्न पार्टियों ने समर्थन किया था। इसके उलट यशवंत सिनहा को कांग्रेस, तृण मूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को मिलाकर 14 दलों का समर्थन मिला था। छत्तीसगढ मे हुआ क्रास वोटिंग

राष्ट्रपति चुनाव में छत्तीसगढ़ में भी क्रास वोटिंग हुई है। छत्तीसगढ़ में UPA उम्मीदवार को 71 के बजाय 69 वोट ही मिले हैं। वहीं NDA की द्रौपदी मुर्मू को 19 के बजाय 21 वोट मिले हैं। कांग्रेस के 2 वोट क्रांस हुए हैं। दरअसल कांग्रेस के अभी प्रदेश में कुल 71 विधायक हैं। UPA ने यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था, उस लिहाज से सभी 71 वोट यूपीए प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को मिलने चाहिये थे, लेकिन छत्तीसगढ़ में 69 विधायकों ने ही यशवंत सिन्हा को वोट दिये। वहीं भाजपा और जोगी कांग्रेस- बसपा को मिला लिया जाये तो भी 19 विधायक ही होते हैं, लिहाजा ये तय है कि कांग्रेस के दो विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव में क्रांस वोट किया है।द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति होंगी। वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। गुरुवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई काउंटिंग में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी ने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (UPA) के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया।मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए । थर्ड राउंड में उन्हें 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। यशवंत सिन्हा इस राउंड में 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल थे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा ने मुर्मू के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी।मुर्मू को केरल से सिर्फ एक और सिन्हा को 3 राज्यो मे एक भिलाई वोट नही

मुर्मू को केरल से सिर्फ एक और सिन्हा को 3 राज्यों से एक भी वोट नहीं राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती गुरुवार देर रात 4 राउंड में पूरी हुई। कुल 4754 वोट पड़े थे। गिनती के वक्त 4701 वोट वैध और 53 अमान्य पाए गए। कुल वोटों का कोटा 5,28,491 था। इसमें द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले। इनकी वैल्यू 6 लाख 76 हजार 803 थी। केरल से मुर्मू को सबसे कम सिर्फ एक और यूपी से सबसे ज्यादा 287 वोट मिले।वहीं, यशवंत सिन्हा को कुल 1877 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 3 लाख 80 हजार 177 रही। दूसरी तरफ सिन्हा को आंध्र प्रदेश, नागालैंड और सिक्किम से एक भी वोट नहीं मिले, जबकि उन्हें सबसे ज्यादा 216 वोट पश्चिम बंगाल वोट प्रतिशत की बात करें तो द्रौपदी मुर्मू को 64% और यशवंत सिन्हा को 36% वोट मिले।फर्स्ट राउंड की गिनती: मुर्मू को 540 और सिन्हा को 208 सांसदों के वोट मिले

राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी के मुताबिक, दोपहर 2 बजे सांसदों के वोटो की गिनती पूरी हुई। इसमें द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट मिले। इनकी कुल वैल्यू 3 लाख 78 हजार है। यशवंत सिन्हा को 208 सांसदों के वोट मिले। इनकी वोट वैल्यू 1 लाख 45 हजार 600 है। सांसदों के कुल 15 वोट रद्द हो गए। सूत्रों के मुताबिक, 17 सांसदों ने क्रॉस वोटिंग की है।सेकेंड राउंड की गिनती: 10 राज्यों में मुर्मू को 809, सिन्हा को 329 वोट मिले पहले 10 राज्यों की गिनती में भी मुर्मू और सिन्हा के बीच आंकड़ों का लंबा अंतर दिख रहा था। इन राज्यों में कुल 1138 वैलिड वोट थे, जिनकी वैल्यू 1 लाख 49 हजार 575 है। इनमें मुर्मू को 809 वोट मिले। इनकी वैल्यू 1 लाख 5 हजार 299 है। यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिलें, जिनकी कुल वैल्यू 44 हजार 276 है।इन 10 राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और झारखंड के अलावा आंध्र प्रदेश के वोट शामिल हैं। इनमें 7 राज्यों में भाजपा और गठबंधन की सरकारें हैं। झारखंड और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की सरकार है। आंध्र प्रदेश में जगनमोहन रेड्डी CM हैं, जिन्होंने NDA को समर्थन देने का ऐलान किया था।


scroll to top