संयंत्र में कार्य न करना पड़े इसलिए यूनियने हो रही लामबंद… ट्रेड यूनियन एक सेवा एवं संघर्ष का क्षेत्र है…प्रमोद कुमार मिश्र

IMG-20220726-WA0487.jpg

भिलाई नगर 27 जुलाई 2022:भिलाई श्रमिक सभा एचएमएस में ब्लास्ट फर्नेस आठ में जनसंपर्क किया एवं समर्थन की अपील की कर्मचारियों ने पूछा कि हम एच एम एस को वोट क्यों दें। जवाब में महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि पिछले 5 वर्षों से आपने एचएमएस की कार्यप्रणाली और कार्यक्षमता को देखा है ट्रेड यूनियन एक सेवा एवं संघर्ष का क्षेत्र है हमारी यूनियन के किसी पदाधिकारी को यदि कर्मचारी जब भी मदद मांगते हैं हम आपकी मदद के लिए हमेशा उपस्थित रहे हैं मैं स्वयं और हमारे सारे पदाधिकारी संयंत्र में तीनों पाली में काम करते हैं तथा यूनियन को सेवा का क्षेत्र मानते हैं कोविड-19 महामारी में सिर्फ एक हमारी ही यूनियन थी जो कर्मचारियों एवं दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को मदद के लिए सामने आई।श्री लीलेश देशमुख ने कहा कि कुछ यूनियने लामबंद हो रही हैं यह वही यूनियन के लोग हैं जो संयंत्र में काम नहीं करते कर्मचारियों के बीच नहीं रहते लेकिन चुनाव के समय तमाम हथकंडे अपनाकर चुनाव में जीत हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं।श्री हरिराम यादव ने कर्मचारियों से कहा कि कुछ वर्षों के कार्यों पर यदि नजर नजर डालें तो याद कीजिए 24 जून को टूल डाउन के समय एक ही यूनियन एचएमएस आपके साथ थी तथा आपके आक्रोश का भी सामना किया था। 30 जून 2021 को हड़ताल के दिन हमारी यूनियन पर बर्बरता से लाठीचार्ज हुआ था हमारी यूनियन के लोग युवा कर्मचारियों के निलंबन के पश्चात आर्थिक मदद से लेकर जांच कार्रवाई में मदद की थी।एचएमएस यूनियन के संघर्ष का लंबा इतिहास है हमारी यूनियन किसी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं है। राजनीतिक दल से जुड़ी यूनियने बेतहाशा चुनाव में खर्च कर रही हैं यह पैसा कहां से आ रहा है यदि यह जीत जाते हैं तो इस राशि की वसूली किससे करेंगे आप लोग सब जानते हैंयूनियन ने कर्मचारियों से पिछले वर्षों के यूनियन के कार्यों को देखते हुए अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने की अपील की। आज के जनसंपर्क अभियान में हरिराम यादव, आदित्य माथुर, वीके सिंह, बीजी कारे, साजिद हुसैन खान, सुशील सिंह, अवध बिहारी कुशवाहा, सुनील सिंह, लिलेश देशमुख, रमाकांत श्रीवास्तव, सोहन कुमार, आदि मौजूद थे


scroll to top