नशे में धूत पिता ने की ढाई साल के बच्ची की गला दबाकर हत्या.... पाटन क्षेत्र के सिपकोन्हा में घटना से फैली सनसनी....आदतन शराबी आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया - Steel City Online News Portal

नशे में धूत पिता ने की ढाई साल के बच्ची की गला दबाकर हत्या…. पाटन क्षेत्र के सिपकोन्हा में घटना से फैली सनसनी….आदतन शराबी आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

IMG-20220728-WA0247.jpg

भिलाई नगर 28 जुलाई 2022:नशे के चलते मंगलवार को चरोदा में एक युवक की खुदकुशी के बाद बीती रात पाटन क्षेत्र के सिपकोन्हा में एक नशेड़ी बाप ने शराब के नशे में धूत होकर अपनी ढाई साल के बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इस हृदयविदारक घटना से आसपास के गांव में सनसनी का आलम है। पाटन पुलिस ने आरोपी पिता योगेश कुमार टंडन ( 34 वर्ष ) को हिरासत में ले लिया है।पुलिस के मुताबिक सिपकोन्हा निवासी योगेश कुमार टंडन की महज ढाई साल की बेटी लावण्या अपने बिस्तर पर मृत पड़ी मिली। उसका जीभ बाहर निकला हुआ होने से गला दबाकर हत्या किए जाने का संदेह जताते हुए राजेश कुमार टंडन पिता स्वर्गीय तिवारी टंडन ( 30 वर्ष ) ने पाटन थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। राजेश रिश्ते में मृतका का चाचा और आरोपी योगेश कुमार टंडन का छोटा भाई है।‌राजेश ने पुलिस के समक्ष अपने बड़े भाई योगेश कुमार टंडन के द्वारा बच्ची का गला दबाकर हत्या किए जाने का संदेह जताया। जिसके आधार पर पाटन थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद तिवारी ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी के द्वारा अपनी बेटी की हत्या किए जाने का संकेत मिल जाने की खबर है।बताया जाता है कि योगेश कुमार टंडन आदतन शराबी है। घटना के समय उसकी पत्नी सरस्वती टंडन अपने मायके में थी। तीन बेटी और एक बेटा के पिता योगेश कुमार टंडन शराब के नशे में पत्नी सरस्वती से मारपीट करता था। इस वजह से कुछ दिन पहले सरस्वती अपने मायके चली गई थी।इसके बाद भी योगेश के नशा करने की आदत में कोई सुधार नहीं हुआ। बुधवार की शाम को भी वह नशे में धूत था। नशे की हालत में ही उसके द्वारा बेटी की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गौरतलब रहे कि मंगलवार को रेलवे कॉलोनी चरोदा में शराब व नशीली दवाईयों का आदतन नशेड़ी युवक ने अपने आवास पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी के अपने इरादे को अंजाम देने से पहले युवक ने जमकर नशा किया था।इस घटना के अगले ही दिन पाटन क्षेत्र के सिपकोन्हा में नशेड़ी पिता के अपनी बेटी की गला दबाकर की गई हत्या से नशे के खिलाफ पुलिस और स्थानीय प्रशासन के कोशिशों की पोल खुल गई है।


scroll to top