आखिरी सोमवार को भिलाई में भव्य पूजा, BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय संग भाजपा नेताओं ने किया रूद्रमहाभिषेक, पूजा के बाद जगाया देशप्रेम का जज्बा, हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने लोगों को बांटे गए राष्ट्रीय ध्वज……. दया सिंह के आयोजन को देख गदगद हुए साय….. दया की पीठ थपथपाते बोले-सनातनी हिंदुत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे दया…..रूद्रमहाभिषेक में दुर्ग सांसद विजय बघेल की पत्नी भी हुईं शामिल…..501 किलो की मिठाई का किया गया वितरण…कान्हा महाराज द्वारा 108 किलो दूध के साथ किया महाभिषेक……

IMG-20220808-WA0028_0.jpg

भिलाई नगर 08 अगस्त 2022:-आखिरी सोमवार को भिलाई में भव्य पूजा, BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय संग भाजपा नेताओं ने किया रूद्रमहाभिषेक, पूजा के बाद जगाया देशप्रेम का जज्बा, हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने लोगों को बांटे गए राष्ट्रीय ध्वज……. दया सिंह के आयोजन को देख गदगद हुए साय….. दया की पीठ थपथपाते बोले-सनातनी हिंदुत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे दया…..रूद्रमहाभिषेक में दुर्ग सांसद विजय बघेल की पत्नी भी हुईं शामिल…..501 किलो की मिठाई का किया गया वितरण…कान्हा महाराज द्वारा 108 किलो दूध के साथ किया महाभिषेक……इससे पहले भिलाई में पवन साय, संगठन महामंत्री, RSS के सामाजिक सद्भावना प्रमुख कोसलेद्र प्रताप सिंह, रतन यादव बजरंग दल प्रांत प्रमुख,भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व गृहमंत्री राम सेवक पैकरा, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक समेत कई राजनेताओं ने महाभिषेक किया है।बोल बम समिति के इस आयोजन में शामिल होकर विष्णुदेव साय ने दया सिंह व उनकी टीम की खूब तारीफ की। कहा, भोलेबाबा की अराधना में बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह और उनकी टीम लीन रहती है। समाजसेवा के हर मोर्चे पर दया सिंह की टीम सक्रिय रहती है। आने वाले समय में भोलेबाबा का आशीर्वाद दया को जरूर मिलेगा।

समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, इस सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय जी महाभिषेक में शामिल हुए। दूध, दही के साथ पंचामृत का महाभिषेक किया गया। कान्हा महाराज ने मंत्रोच्यार किया। साधु-संतों को प्रसादी का वितरण किया गया। इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान से लोगों को जोड़ने के लिए राष्ट्रीय ध्वज भी बांटे गए। प्रदेश अध्यक्ष के हाथों तिरंगा पाकर लोग प्रसन्न दिखे और देश के प्रति उनका गजब प्रेम देखने को मिला। दया ने बताया कि, खुर्सीपार समेत भिलाई के अलग-अलग स्थानों में हर घर तिरंगा फहराने की अपील की जा रही है।दया के साथ अलग से लंबी चर्चा के कई राजनीतिक मायने

आज के आयोजन के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने दया सिंह के साथ लंबी चर्चा की। बताया जा रहा है कि इस चर्चा के कई राजनीतिक मायने है। अब दोनों के बीच में चर्चा क्या हुई है? ये दोनों ही बता पाएंगे। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस चर्चा में संगठन को लेकर लंबी बातचीत हुई है।रुद्र महाअभिसेक मैं पूर्व सभा पति श्याम सुन्दर राव,पार्षद भोज राज सिन्हा, वीणा चंद्राकार, लक्ष्मी दिवाकर, ईश्वरी नेताम, गिरजा बंछोर, प्रियंका साहू, लक्ष्मी साहू, शकुंतला साहू , विनोद चेलक,सरिता बघेल,संजय सिंह , उपासना साहू एवम बोल बम समिती बिजेंद्र मिश्रा, मुकेश शर्मा, राकेश प्रसाद, प्रशांत कुमार, विवेक कोसल, आनंद सिंह, पवन मिश्रा, कामदेव क्रमाकार, शीतल कुमार, रॉकी साहू, विनोद गुप्ता, प्रकाश सिंह, गौरव गोरघाटे, रवि राजपूत, संतोष चौहान रमेश साहू, कन्हैया लाल, नंदू गुप्ता, प्रदीप पांडे, विनय शर्मा, मंगलम अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता रहे l


scroll to top