भिलाई नगर 08 अगस्त 2022:- रिसाली स्थित महानिरीक्षक कार्यालय में सीमा सुरक्षा बल के जवानो ने स्कूली छात्राओं के साथ मनाया रक्षा बंधन का पर्व 08 अगस्त 2022 को बीएसएफ महानिरीक्षक मुख्यालय रिसाली में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर ब्रम्हकुमारी महिला संघ भिलाई एवं शारदा विद्यालय भिलाई की छात्राओं ने रक्षा बंधन की पूर्व बेला में बीएसएफ मुख्यालय पहुँच कर सीमा सुरक्षा बल अधिकारियों एवं जवानों के माथे पर तिलक लगाकर एवं रक्षासूत्र बांधकर बहनों से दूर इन भाईयों को वात्सल्य एवं अपनेपन से भावविभोर कर दिया। जवानों तथा अधिकारियों ने भी स्नेहिलनमन करते हुए उनकी रक्षा एवम् सुरक्षा का प्रण लिया।इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारीगण, अधिनस्थ अधिकारी एवं जवान मौजूद थे। ब्रम्हकुमारी महिला संघ भिलाई एवं शारदा विद्यालय भिलाई के समस्त स्टाफ भाव-विभोर होकर कुछ देर के लिए शांत होकर सुदूर क्षेत्रों में अपने कर्तव्य में लगे बीएसएफ जवानों एवं अधिकारियों को नमन कर उनको राखी की बधाईयाँ प्रेषित कर रहे थे।सीमा सुरक्षा बल के कार्मिको ने ब्रम्हकुमारी महिला संघ भिलाई एवं शारदा विद्यालय भिलाई के छात्राओ को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही स्कूल के कर्मचारी को धन्यवाद करते हुए कहा कि वे सीमा सुरक्षा बल के लिए आयोजित इस कार्यक्रम को हमेशा याद रखेंगे एवं हर कदम पर उनका साथ देंगे।
You may also like...
सेक्टर 2 तालाब में छत्तीसगढ़ महतारी और म्यूजिकल फाउंटेन का विधायक देवेंद्र यादव ने किया लोकार्पण…..प्रदेश का पहला तालाब होगा जिसमे लगा है DMX सिकवेंशियल म्यूजिकल फाउंटेन…..सेक्टर 2 जहाँ भगवान श्रीराम और छत्तीसगढ़ महतारी के दर्शन….दीवार पर दिखेगी रामायण का म्यूरल चित्रकला
भिलाईनगर 6 अक्टूबर 2023:- सेक्टर 2 तालाब भिलाई शहर का ही नहीं बल्कि प्रदेश का पहला ऐसा तालाब है, जहाँ भगवान श्रीराम के साथ माता सीता और लक्ष्मण के साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी के भी…
कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच ने अमर शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल स्व. कपिल देव पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की
भिलाई नगर 13 जुलाई 2022:-“कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच ने अमर शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल स्व. कपिल देव पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित की।कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच, भिलाई – दुर्ग, मानव आश्रम, सेक्टर 1 की कार्यकारिणी के सदस्यों…
बोरे बासी ब्रेकिंग: विधायक, महापौर, सभापति, आयुक्त, एमआईसी मेंबर, जोनाध्यक्षों एवं पार्षदों ने खाई श्रमिकों के साथ मिलकर बोरे बासी, बोरे बासी खाकर मजदूरों का बढ़ाया मान…. मजदूरों के सम्मान में सीएम की पहल सराहनीय: महापौर नीरज पाल…बटकी मा बासी और चुटकी मा नून, बोरे बासी खाय ले गर्मी में मिलत हे सुकून….
भिलाई नगर 01 मई 2022:- विधायक, महापौर, सभापति, आयुक्त, एमआईसी मेंबर, जोनाध्यक्षों एवं पार्षदों ने खाई श्रमिकों के साथ मिलकर बोरे बासी, बोरे बासी खाकर मजदूरों का बढ़ाया मान…. मजदूरों के सम्मान में सीएम की…
पत्रकार वार्ता ब्रेकिंग:- CMO व नोडल अधिकारी ने कलेक्टर को गुमराह कर गलत तरीके से वी.वाय हॉस्पिटल को कराया बंद… डॉ विश्वनाथ यादव… नोडल अधिकारी पर डॉक्टर ने पत्रकार वार्ता में लगाया मोटी रकम मांगने का आरोप…..
दुर्ग 6 जून 2024 :- स्वास्थ्य विभाग द्वारा नर्सिंग होम एक्ट के तहत कार्यवाही की आड़ में की जा रही वसूली के खिलाफ पीड़ित अस्पताल के संचालक एक-एक करके सामने आने लगे है और उन्होंने नोडल…