भिलाई नगर 14 अगस्त 2022:! साई कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई के द्वारा 13 अगस्त 2022 को पुस्तकालय विभाग एवं पुस्तकालय सलाहकार समिति के संयुक्त तत्वधान में पुस्तकालय एवं सुचना विज्ञान के जनक डॉक्टर एस. आर. रंगनाथन जी के जन्मदिन को ग्रंथालय दिवस के रूप में मनाया गया।


जिसमें जुलाई माह के तीन सर्वश्रेष्ठ पुस्तकालय एवं N-LIST उपयोगकर्ता छात्रों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत भी किया गया। कॉलेज द्वारा प्रतिमाह ऑनलाइन लाइब्रेरी nlist के सर्वश्रेष्ठ उपयोगकर्ता छात्रों को नगद पुरस्कार दिया जाता है। कार्यक्रम में उपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर डी. बी. तिवारी जी ने ग्रंथालय दिवस की शुभकामना देते हुए कहा की वर्तमान तकनिकी युग में पुस्तक, तानाव मुक्त एवं स्थिर ज्ञान की प्राप्ति के लिए एक महत्वपूर्ण:साधन है।


वर्तमान समय में जहां तकनिकी साधनो से ज्ञान अर्जित करना सरल हो गया है वही हमे यह नहीं भूलना चाहिए की यह सब तकनिकी सुचना पुस्तको एवम् लिपियों की ही देन है। Dy Director डॉ. ममता सिंह ने ग्रंथालय के महत्व को बताते हुए कहा की जितने भी महान व्यक्तित्व हुये हैं उनके कार्य स्थल पर हमेशा उन्होंने पुस्तकों के साथ अधिक समय व्यतीत किया है। अत: पुस्तक पढ़ना हमारी आदत में होनी चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन कर रही ग्रंथपाल वर्षा साहू ने पुस्तकालय के पाँचसूत्र पर प्रकाश डालटे हुए महाविद्यालय ग्रंथालय के संसाधन एवं उपयोग कर्ता की स्थिति के संबंध में जानकारी देते हुए कहा की प्रत्येक पाठक को सभी सुविधाएं एवं संतुष्टि प्रदान करना जो उन्हे पुस्तकालय से प्राप्त होनी चाहिए इसी उद्देश्यो के आधार पर हमारे द्वारा कार्य किया जा रहा है ।
पुस्तकालय सलाहकार समिति की तरफ से कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राध्यापकों और छात्र छात्राओं को डॉक्टर सोनल खंडेलवाल ने धन्यवाद ज्ञापन देकर सभी को धन्यवाद दिया।